क्षेत्रीय समस्याओं को उठाने और लोगों की मदद करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं क्षेत्रीय पत्रकार व्यास कुशवाहा 

क्षेत्रीय समस्याओं को उठाने और लोगों की मदद करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं क्षेत्रीय पत्रकार व्यास कुशवाहा 

नई दिल्ली- पटेल नगर में आज कल जहां देखा जा सकता है कि जमीनी हकीकत और समस्या को सरकार या विभागों के पटल पर रखने के लिए राष्ट्रीय मीडिया जहां कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रही वही इलेक्ट्रोनिक मीडिया के क्षेत्र में क्रांति लाने वाले देश के क्षेत्रीय यू-ट्यूबर आज लोगों की आवाज बनकर उभरे हुए है और अपने क्षेत्र के हर गरीब, जरूरतमंद, असहाय और मजबूर व्यक्तियों की आवाज बनकर सुर्खियां बटोर रहे है। आज हमारे विशेष संवाददाता ने नई दिल्ली के विधान सभा पटेल नगर में कई यू ट्यूबरों के विषय में क्षेत्र की जनता से राय लेकर बताया है कि पटेल नगर में वैसे तो बहुत पत्रकार है लेकिन व्यास कुशवाहा और राष्ट्रीय अखबार स्वतंत्र प्रभात के संवाददाता प्रदीप यादव आज विधानसभा पटेल नगर की आवाज बने हुए है।
 
क्षेत्र की जनता का भी इन पर इतना विश्वास देखा गया है कि लोग अपनी समस्या को बिना किसी संकोच किए बताने के लिए व्यास कुशवाहा को और प्रदीप यादव फोन कर देते है और ये दोनो पत्रकार बिना बिलंब किए जरूरतमंदों की आवाज बन जाते है। चाहे क्षेत्र में नशे के खिलाफ, अपराध के खिलाफ, भ्रष्टाचार के खिलाफ या फिर अवैध कारोबार के खिलाफ जहां राष्ट्रीय अखबार हो या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लोग जाने से भी घबराते है वहां व्यास कुशवाहा प्रदीप यादव दोनों क्षेत्र में डट कर समाज के आवाज को बुलंद करते देखे जा रहे है।
 
व्यास कुशवाहा की निर्भीक पत्रकारिता आज पटेल नगर ही नहीं दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में बड़ी तेजी से सुर्खियां तो बटोर ही रही है साथ में लोगों का विश्वास भी जीतने के साथ लोगों के हृदय में स्थान भी बनाते जा रहे है। व्यास कुशवाहा की निर्भीक पत्रकारिता करते हैं जहां गलत काम करने वालों के लिए किसी खतरे के घंटी से कम नहीं वही प्रशासन के लोगों को भी आगाह कर के रखती है। बहुत कम समय में व्यास कुशवाहा ने पत्रकारिता के क्षेत्र में एक बड़ा स्थान बनाकर दूसरे मीडियाकर्मियों के लिए अवसाद पैदा कर दिए है।
 
एक सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता को करने वाले ऐसे नायकों को क्षेत्र का मिलने वाला स्नेह रूपी आशीर्वाद स्वाभाविक है। वहीं दूसरी तरफ क्षेत्र क्षेत्र की जनता ने समाज की आवाज इतनी को निष्पक्षता और निर्भीकता से उठाने वाले पत्रकार व्यास कुशवाहा का तारिफ कर रही है

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel