जिलाधिकारी नेहा शर्मा के विशेष अभियान से तीन साल पुराने चकमार्ग विवाद का समाधान
डीएम नेहा शर्मा की पहल से मनकापुर में चकमार्ग विवाद का पटाक्षेप
On
चकमार्ग विवादों के स्थाई समाधान के लिए शुरू किया गया अभियान , 163 विवादित मार्ग होंगे मुक्त
15 फरवरी तक चलेगा अभियान, चकमार्ग अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त
गोण्डा। जिलाधिकारी नेहा शर्मा द्वारा जनपद में चकमार्ग विवादों के स्थायी समाधान के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। इसी क्रम में मनकापुर तहसील के राजस्व ग्राम चकिया (फरेनिया) में तीन साल से लंबित चकमार्ग विवाद का न केवल निपटारा किया गया, बल्कि रास्ते को सुचारू बनाने के लिए मिट्टी पटाई का कार्य भी पूरा किया गया।
चकमार्ग विवाद का स्थायी समाधान
मनकापुर तहसील के चकिया (फरेनिया) गांव की गाटा संख्या 344/0.005 हे. चकमार्ग के रूप में दर्ज है, जो स्थानीय निवासी देवी प्रसाद तिवारी के घर तक जाने का एकमात्र रास्ता है। इस मार्ग को लेकर बीते तीन वर्षों से विवाद बना हुआ था। प्रशासन द्वारा इसे कई बार खाली कराया गया, लेकिन कुछ स्थानीय लोगों द्वारा बार-बार इसे बाधित कर दिया जाता था। जिलाधिकारी नेहा शर्मा के निर्देश पर प्रशासन ने इस बार न केवल चकमार्ग को पूरी तरह खाली कराया, बल्कि मनरेगा के तहत मिट्टी पटाई कराकर इसे स्थायी रूप से उपयोग लायक बनाया।
अतिक्रमणकारियों पर हुई कार्रवाई
इस विशेष अभियान के तहत, प्रशासन ने चकमार्ग पर बार-बार अवरोध डालने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया। क्षेत्रीय लेखपाल मंजीत रावत ने बताया कि अतिक्रमणकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है, जिससे भविष्य में कोई विवाद न खड़ा हो सके।

163 चकमार्गों को कराया जाएगा अतिक्रमण मुक्त
जिलाधिकारी द्वारा शुरू किए गए इस विशेष अभियान के तहत जनपद की चारों तहसीलों में कुल 163 चकमार्गों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए चिन्हित किया गया है। इनमें करनैलगंज तहसील में सर्वाधिक 50, सदर में 43, मनकापुर में 41 और तरबगंज में 29 चकमार्ग शामिल हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इन सभी चकमार्गों को केवल अतिक्रमण मुक्त ही नहीं कराया जाएगा, बल्कि मनरेगा योजना के तहत मिट्टी पटाई का कार्य भी पूरा कर विवादों का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
15 फरवरी तक चलेगा विशेष अभियान
जिलाधिकारी नेहा शर्मा के इस विशेष अभियान को जनपद के लिए एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है। इस अभियान को 15 फरवरी तक संचालित किया जाएगा, जिसके तहत सभी चिन्हित चकमार्गों को अतिक्रमण मुक्त कर, जनता को निर्बाध आवागमन की सुविधा दी जाएगी। प्रशासन की यह पहल लंबे समय से चले आ रहे भूमि विवादों को समाप्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो रही है।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
13 Dec 2025
12 Dec 2025
12 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
14 Dec 2025 19:15:24
SSY: अगर आपके घर में एक छोटी बिटिया है और आप उसकी शिक्षा या शादी को लेकर चिंतित हैं, तो...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List