कांग्रेसीयों ने मनाया प्रियंका गांधी का जन्मदिन
अनवर हुसैन
संसद मे महिलाओं की सशक्त आवाज और आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाली तेजतर्रार नेता प्रियंका जी के जन्मदिन के अवसर पर बाबा सिंह ने कहा कि देश मे महिला सशक्तिकरण और राजनीति में भागीदारी पर अभियान को आगे बढ़ाते हुए प्रियंका गांधी ने राज्य में "लड़की हूँ, लड़ सकती हूँ" अभियान की शुरुआत की।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन उन्होंने राज्य की राजधानी लखनऊ में एक रैली की शुरुआत की, जिसमें कई वादे और उम्मीदें थीं, जिसमें पूरे राज्य से महिलाओं की भागीदारी देखी गई।
प्रियंका का ओजस्वी नेतृत्व व ऊर्जावान व्यक्तित्व हम सभी के सामाजिक सुरक्षा के संकल्प को मजबूती प्रदान करता है।
जनता के अधिकारों के लिए, संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए सत्यनिष्ठा से आपका संघर्ष हम जैसे कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी है।
इस अवसर पर कांग्रेस नेता एवं समाजसेवी विकेश उपाध्याय, संदीप सोनकर, अजय सोनकर, शशांक राय अंकित, आदिल, अमन सिन्हा, प्रवीण सिंह पिंटू, गुलाब सिंह, रोहित पाण्डेय, अतीक, शिवेंद्र सिंह आदि मौजुद रहे।

Comment List