सामाजिक कार्यकर्ता ने पुलिस कर्मियों के बीच मनाया नव वर्ष 

सामाजिक कार्यकर्ता ने पुलिस कर्मियों के बीच मनाया नव वर्ष 

मिल्कीपुर अयोध्या।

 

नगर पंचायत कुमारगंज अंतर्गत पिठला गांव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता मनोज सिंह ने कुमारगंज थाना पहुंचकर पुलिस कर्मियों को अंग वस्त्र भेंट कर नव वर्ष मनाया , और शुभकामनाएं प्रेषित की उन्होंने बताया कि विगत कई वर्षों से  हम पुलिस कर्मियों के बीच ही नववर्ष मानते हैं,  उन्होंने पुलिस कर्मियों को उनकी सेवाओं के लिए धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा कि पुलिस 24 घंटे जनता की सेवा में तैनात रहती है, हम आराम से तभी सो पाते हैं, क्योंकि पुलिस हमारी सुरक्षा में जागती हैं। प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने नववर्ष पर लड्डू खिलाकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराते हुए बधाई देते हुए कहा कि नववर्ष सभी की लोगों में खुशियों से भरा रहे। इस मौके पर  थाने के समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

बर्डपुर में ब्लॉक स्तरीय रबी गोष्ठीः किसानों को आधुनिक खेती अपनाने का आह्वान Read More बर्डपुर में ब्लॉक स्तरीय रबी गोष्ठीः किसानों को आधुनिक खेती अपनाने का आह्वान

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel