दहेज उत्पीड़न: बेटी को न्याय दिलाने के लिए पिता ने लगाई गुहार
दहेज में एक लाख रुपये ससुरालजन कर रहे माँग
स्वतंत्र प्रभात
जलालपुर अंबेडकर नगर। बेटी को न्याय दिलाने के लिए पिता ने विगत सम्पूर्ण समाधान दिवस में गुहार लगाई है। जिस पर क्षेत्राधिकारी ने जलालपुर थानाध्यक्ष को कार्यवाही कर न्याय देने का निर्देश दिया है। जलालपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत ग्राम डढ़वा कन्नूपुर निवासी महेंद्र यादव पुत्र सीताराम अपनी पुत्री सुनीता का विवाह हिंदू रीति रिवाज के अनुसार थानाक्षेत्र के ही रुकुनपुर कासिमपुर निवासी विशाल यादव पुत्र हरिओम यादव के साथ 9 जून 2019 को किया था। पुत्री के ससुराल वालों के ऊपर एक लाख रुपया व अन्य सामान दहेज के रूप में मांगने का आरोप लगाते हुए कहा कि मेरी पुत्री को ससुराल वाले प्रताड़ित करने का कार्य करते हैं और लगभग एक वर्ष से मायके में आई है तबसे आज तक वह विदाई के लिए नहीं आए। बात करने पर कहते हैं कि जब तक आप एक लाख रुपया व अन्य सामान नहीं दोगे तब तक हम आपकी बेटी को नहीं ले जाएंगे और हम दूसरी शादी कर लेंगे।
पिता ने अपनी औकात के आधार पर जितना हो सकता था उतना दहेज दे चुका था, अब मेरी औकात में आगे दहेज देने की हिम्मत नहीं है। इस पर महेंद्र यादव के दामाद विशाल यादव ने कहा कि हम दूसरी शादी कर लेंगे जो भी करना होगा हमारा कर लेना। इस तरह की प्रताड़ना से हैरान व परेशान होकर पिता महेंद्र यादव ने अपनी पुत्री को न्याय दिलाने हेतु सक्षम अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक श्याम देव से न्याय की गुहार लगाई है। विगत संपूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित क्षेत्राधिकार अनूप कुमार सिंह ने शिकायती पत्र को कोतवाल जलालपुर को त्वरित निस्तारण हेतु हस्तांतरण कर न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर
अंतर्राष्ट्रीय
Online Channel
खबरें
शिक्षा
राज्य

Comment List