अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से बाइक चला रहे बाइक मैकेनिक की मौत दुसरा युवक घायल
On
अदलहाट, मीरजापुर। वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर बाइपास मार्ग नरायनपुर के पास रेलवे ओवर ब्रिज पर शुक्रवार को लगभग साढे ग्यारह बजे अज्ञात वाहन से कुचलकर बाइक चला रहे युवक की दर्दनांक मौत हो गयी। बाइक पर पीछे बैठा युवक गम्भीर रुप से घायल हो गया।चौकी इंचार्ज नरायनपुर जयदीप सिह मौके पर पहुंच कर घायल को उपचार के लिए नरायनपुर के अस्पताल मे भर्ती करा दिया। उन्होने बताया कि आकाश पटेल 25 वर्ष पुत्र सन्तु पटेल निवासी कैमा रसूलपुर थाना जमालपुर, अदलहाट मे बाइक मैकेनिक का कार्य करते थे। अपने मामा के लड़के विवेक पटेल 19 वर्ष पुत्र विरेन्द्र सिंह निवासी बरेंव थाना अदलहाट को अपने बाइक स्पेलेण्डर प्रो पर बैठाकर वाराणसी जा रहे थे।
रेलवे ओवर ब्रिज नरायनपुर पर सामने से आ रही किसी वाहन की चपेट मे आ गया। जिसमे आकाश पटेल की मौके पर ही मौत हो गयी तथा विवेक पटेल घायल हो गया। घटना की जानकारी होते ही परीजन मौके पर पहुंच गये। मृतक आकाश पटेल दो भाईयों मे बड़ा था अभी शादी नही हुई थी।पिता सन्तू पटेल राजगीर मिस्त्री है। वही घायल विवेक पटेल बीकाम का छात्र है।पिता विरेन्द्र सिंह मुम्बई मे रहते है।घटना के बाद परीजनो मे कोहराम मच गया।नरायनपुर पुलिस आवश्यक कार्यवाही के बाद शव का पोस्टमार्टम के लिए चुनार स्थित मोर्चरी हाउस मे भेज दिया।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
17 Dec 2025
17 Dec 2025
17 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
18 Dec 2025 14:20:16
Success Story: कहते है की मेहनत करने वालों की कभी भी हार नहीं होती है इसकी कहानी हम आपको बताने...
अंतर्राष्ट्रीय
17 Dec 2025 17:40:11
International Desk यरूशलम। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने इज़राइल की आधिकारिक यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू...

Comment List