शक्ति सिंह मर्डर केस:बहन सिम्मी सिंह बोली नागेश को फंसाया गया।सिम्मी सिंह

शक्ति सिंह मर्डर केस:बहन सिम्मी सिंह बोली नागेश को फंसाया गया।सिम्मी सिंह

बस्ती। बस्ती जिले में नगर थाना क्षेत्र के रानीपुर बेलाड़ी के शक्ति सिंह मर्डर केस में एक नया पहलू सामने आया है।आरोपी नागेश सिंह की बहन सिम्मी सिंह ने प्रेसवार्ता कर अपने भाई को निर्दोष बताया। कहा कि नागेश को साजिस के तहत इस हत्याकांड में फंसाया जा रहा है। वह इसे पारिवारिक विवाद के चलते घटना होने की बात कह रही है। सिम्मी सिंह ने बताया कि शक्ति के बाबा पहलवान सिंह के इतिहास और कई हत्याकांड में संलिप्तता की बात कही कहा कि उनके पिता पूर्व विधायक रानाकृष्ण किंकर सिंह शक्ति सिंह के परिवार की हमेशा मदद किया करते थे।
 
उसके पिता रमेश सिंह का इलाज कराया और उसकी बहन की शादी कराई। यहां तक कि उनकी मृत्यु पर ब्रह्मभोज में 50 हजार रुपये भी दिए थे। शक्ति के पिता जब तक जिंदा थे, तब तक घर से फिल्टर पानी उन्हें पीने के लिए भेजा जाता था। सिम्मी सिंह ने शक्ति और उसके भाई विक्रम सिंह के बीच संपत्ति के लिए विवाद की बात बताया। कहा कि इनमें बंटवारा भी दाखिल हुआ है। बताया कि मेरे पिताजी की मृत्यु के बाद लगातार शक्ति उनके नागेश को धमकी और गाली देता था। फिर भी हम लोग हमेशा शांत रहे। क्योंकि उसे परिवार को अपना परिवार माना जाता था। मांग की कि प्रशासन को एक बार सभी बिंदुओं पर विचार करते हुए अग्रिम कार्रवाई करनी चाहिए।

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel