घाघरा नदी का कहर: जल स्तर बढ़ने से कई गांवों के घरों में बाढ़ का पानी घुसा
On
अम्बेडकरनगर। जिले के तहसील आलापुर क्षेत्र में बीती रात से बाढ़ प्रभावित गांवों माझा कम्हरिया, अराजी देवारा,सिद्धनाथ में रात से लगातार नदी का जलस्तर बढ़ने की वजह से ग्रामीणों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है और गाँव के चारों ओर पानी लगना शुरू हो गया है। आपको बता दें कि माझा कम्हरिया के बद्री का पुरवा, भागीरथी का पुरवा में कई घरों तक पानी पहुंच चुका है। अराजी देवारा के प्रसाद कुर्मी का पुरवा में सड़क पर पानी बहने की वजह से लोगों को नाव के सहारे आना जाना पड़ रहा है पुल नहीं बनने की वजह से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
जलस्तर मे लगातार वृद्धि की वजह से ज़हरीले जीव-जंतुओं का ख़तरा बढ़ गया है पशुओं के चारे का संकट भी बना हुआ है। बंधे पर अभी तक मेडिकल कैंप नहीं लगाया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि कल रात से पानी बढ़ने की वजह से लोगों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। गाव वालो ने मांग की है कि प्रशासन तत्काल बाढ़ प्रभावित इलाक़ों में राहत के लिए क़दम उठाये । जानवरों के लिए चारे एवं राहत सामग्री वितरित की जाय एवं मेडिकल कैंप लगाया जाय। बाढ़ प्रभावित इलाकों में जल स्तर बढ़ने की सूचना मिलने पर लेखपाल नायक एवं अरूण कुमार क्षेत्र में मौजूद रहे।About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
15 Dec 2025
15 Dec 2025
13 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
14 Dec 2025 22:42:57
School Holiday: साल के आखिरी महीने दिसंबर का दूसरा सप्ताह अब समाप्त होने जा रहा है। इसके साथ ही उत्तर...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List