दहेज के लिए विवाहिता को धक्के मारकर घर से बाहर निकाला
विवाहिता ने चार लोगों पर दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न का केस।
On
लालगंज (रायबरेली)। कस्बे के साकेत नगर मोहल्ला निवासिनी एक विवाहिता ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए मारपीट कर घर से भगाने का आरोप लगाया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न की धाराओं में केस दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। मोहल्ला निवासिनी सोनम सिंह ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि लखनऊ के आशियाना, रजनी खंड निवासी जितेंद्र के साथ उसका विवाह 28 अप्रैल 2021 को हुआ था।
मायके वालों ने दान दहेज में 11 लाख रुपए नगद व नौ लाख चौपहिया वाहन के लिए नौ लाख सहित अन्य कीमती सामान दिया। लेकिन दहेज लोभियों ने उसे कम दहेज लाने की बात कह कर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। बताया कि वह दांपत्य जीवन बचाए रखने के लिए ससुरालीजनों की यातनाएं सहती रही। 19 जून 2022 को उसने अपनी आपबीती अपने माता-पिता से बताई। इस बात पर उसे ससुराल से विदा करने पहुंचे उसके माता-पिता और भाई के सामने ही आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की।
पीड़िता ने बताया कि पति जितेंद्र, सास मीना, जेठ सौरभ व ननद नीतू ने उसे घर से धक्का मार कर बाहर कर दिया और दरवाजा बंद कर लिया। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर चार लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न की धाराओं में केस दर्ज करते हुए मामले की विवेचना की जा रही है।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
17 Dec 2025
17 Dec 2025
17 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
17 Dec 2025 20:51:30
Bank Holiday: कल यानी 18 दिसंबर 2025 को मेघालय में बैंक बंद रहने वाले हैं। खासी भाषा के महान कवि...
अंतर्राष्ट्रीय
17 Dec 2025 17:40:11
International Desk यरूशलम। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने इज़राइल की आधिकारिक यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू...

Comment List