जेठ दशहरा के पर्व को इस भीषण गर्मी के दौरान भी श्रद्धालुओं ने गंगा में किया स्नान
On
बरेली/जेठ दशहरा के पर्व पर श्रद्धालुओं ने विभिन्न तीर्थ स्थान पर जाकर मां गंगा में स्नान किया और मां गंगा से अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करने की प्रार्थना की इस पर्व को जेठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है इस पर्व के मानने के पीछे लोगों की अनेकों मान्यताएं हैं।
इस पर्व पर लोग गंगा में स्नान कर अपने पापों से मुक्ति पाने का भी एक उपाय मानते हैं साथ ही बच्चों के मुंडन संस्कार जैसे अनेकों शुभ कार्य इस जेठ मास के दशहरा को मनाए जाते हैं आल्हा संगीत के अनुसार इसी पर्व पर आल्हा का पुत्र इंदल घाट बिठूर से चोरी हुआ था जेठ दशहरा के पर्व पर आज भी लोग अपनी श्रद्धा अनुसार तीर्थ स्थान पर जाकर गंगा में स्नान करते हैं और मां गंगे का आशीर्वाद प्राप्त कर अपने को सौभाग्यशाली मानते हैं ।

इस पर्व पर लोग गंगासागर हरिद्वार ऋषिकेश गढ़ कछला प्रयागराज जैसे प्रमुख स्थानों पर जाकर गंगा में डुबकी लगाते हैं और दशहरा के फार्म पर आस्था और श्रद्धा के साथ लोग अन्य नदियों में भी स्नान कर पर्व का आनंद लेते हैं यह कार्य लोग अपनी स्थिति के अनुसार तय करते हैं गंगा को पापों से मुक्ति दिलाने का एक माध्यम भी माना गया है इसीलिए लोग बड़े हर्ष और उल्लास से गंगा स्नान करते हैं
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
15 Dec 2025
15 Dec 2025
15 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
16 Dec 2025 11:34:50
Delhi Mumbai Expressway: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा में बड़ा अपडेट देते हुए बताया कि...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List