पच्चास घण्टे बाद भी लापता दो मासूमो का पता नही लगा सकी गोला थानां की पुलिस
On
गोलाबाज़ार गोरखपुर । गोला थाने के ठीक पीछे बड़ी मस्जिद के बगल खेल रहे दोनों मासूम बच्चे का पता गोला पुलिस 48 घंटा बाद भी पता नहीं लगा पाई। मासूमों की तलाश में आस पास के सीसी फुटेज खगाल रही है। तीन जगह दोनों साथ देखे गए हैं। तलाश जारी है।
बताते चले कि उपनगर गोला के बड़ी मस्जिद के पास ( वार्ड नंबर 7 ) के रहने वाले एहसान अंसारी का पुत्र रियाज अहमद (8) अपने दोस्त असद (10) पुत्र स्व नौसाद निवासी फूलपुर जिला आजमगढ के साथ प्राथमिक विद्यालय प्रथम के अंदर खेल रहा था। रियाज के पिता शाम 6 बजे के करीब विद्यालय में उसे खेलते हुए देखा भी था। रात लगभग 8 बजे जब वह घर नहीं आया तो रियाज के के पिता बड़ी मस्जिद व प्राथमिक विद्यालय के अंदर जाकर दोनों की तलाश किया लेकिन दोनों बच्चों का कहीं पता नहीं चला ।
तब उसने वार्ड में निवास करने वाले असद के नाना से जाकर पूछा तो पता चला असद भी घर पर नहीं आया। दोनों में काफी मित्रता थी। वह दोनों साथ में ही खेलते थे। दोनों लोगों ने संभावित जगहों पर मासूमों की तलाश की लेकिन दोनों का कहीं पता नहीं चला। दोनों परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। लापता असद के माता पिता की मौत कुछ दिन पहले हो गई थी। असद ननिहाल में ही रहता था। रियाज के पिता ने बताया कि वह असद अपने घर फूलपुर आजम गढ़ अकेले चला जाता था। चला भी आता था।
इस संबंध में प्रभारी मधुपनाथ मिश्र का कहना है दोनों की तलाश की जा रही है। सराय के पास स्थित और नगर पंचायत कार्यालय के पास नदी के तरफ जाती सड़क पर स्थित एक व्यक्ति घर के सीसी फुटेज को खंगाला गया तो वह दोनों साथ नदी के तरफ जाते देखे गए। पक्का घाट के पूरब नदी किनारे स्थित जिम के पास भी दोनो बच्चे शाम करीब 6 :35 के बाद देखे गए हैं। असद चालाक लडका है। असद जहां कहीं है उसी के साथ रियाज भी है। तलाश जारी है।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
13 Dec 2025
12 Dec 2025
12 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
14 Dec 2025 19:15:24
SSY: अगर आपके घर में एक छोटी बिटिया है और आप उसकी शिक्षा या शादी को लेकर चिंतित हैं, तो...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List