माता विंध्यवासिनी के गर्भगृह में लग रहा सोने का स्तम्भ

माता पिता के संकल्प को पूरा कर रहे संजय, प्रेरक बने तीर्थ पुरोहित शिवानंद मिश्र

माता विंध्यवासिनी के गर्भगृह में लग रहा सोने का स्तम्भ

मीरजापुर।
 
विंध्याचल धाम में माता विंध्यवासिनी के धाम में सोने का मंडप लगाया जा रहा है। कार्य के दौरान 11 जून तक दोपहर 3 बजे से 6 शाम तक प्रथम प्रवेश द्वार 3 घण्टे के लिए बंद रहेगा । यह जानकारी श्री विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने दी। उन्होंने बताया कि यह कार्य तीर्थ पुरोहित शिवानंद मिश्र के यजमान के द्वारा कराया जा रहा है।
 
माता के धाम से द्वितीय द्वार से भक्त कार्य के दौरान भी दर्शन कर सकेंगे। कार्य आरम्भ होने के पूर्व नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, तीर्थ पुरोहित राजेश मिश्र एवं अध्यक्ष पंकज ने अपर जिलाधिकारी के साथ कार्य का निरीक्षण किया। श्री विंध्य पंडा समाज, विंध्य विकास परिषद की अध्यक्ष जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के सतत प्रयास से माँ के गर्भ गृह में स्वर्ण स्तम्भ लगाया जा रहा में। जिसमें 52 किलो चांदी और 4.5 किलो सोना का प्रयोग किया गया जा रहा है। 
 
तीर्थ पुरोहित शिवानन्द मिश्र गायत्री पैलेस ने बताया कि प्रति वर्ष माँ के धाम में आने वाले मुंबई के यजमान ने अपने माँ और पिता के संकल्प को पूरा करने की इच्छा प्रकट किया था। चुनाव के पूर्व ही इसे लेकर पंडा समाज और जिला प्रशासन से वार्ता किया गया था। चुनाव के बाद स्तम्भ निर्माण की बात तय हुई थी। जगत जननी माता विंध्यवासिनी की कृपा से यह कार्य आज से आरम्भ हो गया है। पांच दिन में स्तम्भ को लगा दिया जायेगा। कहा कि माँ की कृपा से ही सब कुछ होता है।
 
विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष ने कहा कि सरकार विंध्य कॉरिडोर का निर्माण कर रही हैं। माँ के भक्त भी इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दे रहे हैं। ताकि मां का धाम भव्य दिव्य स्वरूप ले सके l गर्भ गृह में चार स्वर्ण स्तम्भ के साथ ही मेहराब का भी निर्माण किया जायेगा। आदिशक्ति माता विंध्यवासिनी के श्री चरणों में माता पिता के संकल्प को पूर्ण करने के लिए यजमान संजय सिंह ने रजत और स्वर्ण अर्पित किया हैं। स्तम्भ लगाने के लिए प्रथम प्रवेश द्वार 5 दिन करीब 3 घण्टे के लिए बंद रहेगा।

About The Author

Post Comment

Comment List

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

कविता
संजीव-नी। 
संजीव-नी।
संजीव-नीl
संजीव-नी।