कांग्रेस के लोगों ने अधिवक्ताओं में बांटा न्याय  पत्र ।

कांग्रेस के लोगों ने अधिवक्ताओं में बांटा न्याय  पत्र ।

बस्ती। बस्ती जिले में कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने सोमवार को अधिवक्ताओं के बीच पहुंचकर जनसंपर्क किया और पार्टी का न्याय पत्र बांटा। जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय की अगुवाई में पार्टी के लोग शास्त्री चौक पर इकट्ठा हुये।यहां से अलग अलग समूहों में निकले पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अधिवक्ताओं को न्याय पत्र देकर उनका समर्थन मांगा। इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशी के लिये वोट अपील करते हुये जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ने कहा कांग्रेस की 5 गारण्टियां जनता तक पहुंच चुकी हैं।
 
इण्डिया गठबंधन की सरकार बनते ही सभी गारण्टियां प्राथमिकता के आधार पर लागू होंगी। युवाओं की पहली नौकरी पक्की , अप्रेन्टिस के दौरान 1 लाख रूपया सालाना, हर गरीब परिवार की वरिष्ठ महिला को एक लाख रूपये सालाना, 100 दिनों के भीतर केन्द्र सरकार की नौकरियों में 30 लाख भर्ती, मनरेगा, रसोइ्रया आदि श्रमिकों के मानदेय में बढ़ोत्तरी, महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण सहित अनेक ऐसी गारण्टियां हैं जो विकसित भारत की बुनियाद रखेंगी और 10 साल के भीतर भारत को दुनिया का सिरमौर बनायेंगी।
 
पूर्व जिलाध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी ने कहा 2024 के चुनाव में कर्मचारी भाजपा से नाराज है और पुरानी पेंशन के लिये इण्डिया गठबंधन प्रत्याशी को जिताने का मन बना चुका है।न्याय बांटने में प्रमुख रूप से मो. रफीक खां, अनिरूद्ध त्रिपाठी, अवधेश सिंह, बृजेश पाण्डेय, सलाहुद्दी उर्फ बित्तन, नर्वदेश्वर शुक्ल, जगदीश शर्मा, अशोक श्रीवास्तव, डा. वाहिद सिद्धीकी, विश्वनाथ चौधरी, देवी प्रसाद पाण्डेय, आशुतोष पाण्डेय, मो. अशरफ अली, अजीत कुमार पाण्डेय, गंगा प्रसाद मिश्रा, ज्योति पाण्डेय, मंजू पाण्डेय, यशराज के.के. अलीम अख्तर, वीरेश सिंह, रामभवन शुक्ल, शिवनारायण पाण्डेय, सीमा निषाद, अनिल भारती, चन्द्रशेखर वर्मा सहित तमाम कांग्रेस जन मौजूद रहे।

About The Author

Post Comment

Comment List

अंतर्राष्ट्रीय

ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक
Internation Desk  पेंसिल्वेनिया में एक रैली के दौरान पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक शूटर के निशाने पर थे। लेकिन इससे...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

राहु 
संजीव-नी।
संजीव-नी।
संजीवनी।
दैनिक राशिफल 15.07.2024