नुक्कड़ सभा में अपने भाई राहुल के लिए प्रियंका ने मांगे वोट
On
रायबरेली। लोकसभा के लिए व देश की राजनीति के लिए मेरे पिता राजीव गांधी व मेरी दादी इंदिरा गांधी ने अपने प्राण न्योछावर कर दिए इसी के बदौलत आज गांधी परिवार रायबरेली की जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए हमेशा रायबरेली के विकास के लिए तत्पर रहा है। आज हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र के कठवारा में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव उमड़े जन सैलाव को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने अपने विचार व्यक्त किए।
बताते चलें कि आज रविवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रायबरेली में अपने भाई राहुल गांधी के लिए चुनाव प्रसार शुरू कर दिया है। वह आज रविवार को कठवारा, अचलेश्वर, गुरबक्श गंज, जमादार का पुरवा, खीरो, सेमरी चौराहा, सुल्तानपुर खेड़ा, टिकरा के आदि स्थानो पर नुक्कड़ सभाएं कर के सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कठवारा की नुक्कड़ सभा में मौजूद जन सैलाब की ओर मुखातिब होकर कहा कि, मोदी ने आपकी मुश्किलें कम करने की जगह आपको 5 किलो राशन का बोरा पकड़ा दिया है।
आपको बता दें कि, हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र के कठवारा और अचलेश्वर, गुरबक्शगंज, जमादार के पुरवा, खीरो, सेमरी चौराहा, सुल्तानपुर खेड़ा, टिकरा, में आयोजित नुक्कड़ सभा में प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। प्रियंका ने कहा कि, मोदी सरकार में जनता महंगाई और बेरोजगारी से परेशान है।
हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र में अपने संबोधन में प्रियंका गांधी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि, यह लोग बेरोजगारी और महंगाई जैसे जनता से जुड़े मुद्दों पर बात नहीं करते हैं। कांग्रेस की सरकार आई तो नौजवानों को रोजगार मिलेगा और ग्रेजुएट को 1 लाख रुपए दिए जाएंगे।About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
14 Dec 2025
13 Dec 2025
12 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
14 Dec 2025 22:42:57
School Holiday: साल के आखिरी महीने दिसंबर का दूसरा सप्ताह अब समाप्त होने जा रहा है। इसके साथ ही उत्तर...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List