कानपुर में भाजपा सरकार पर जम कर गरजे राहुल और अखिलेश
गठबंधन की सरकार आई तो अलग अलग जीएसटी को खत्म करेंगे - राहुल गांधी हमरी सरकार बनने पर अग्निवीर व्यवस्था बंद होगी - अखिलेश यादव
On
कानपुर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा मुखिया अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज कानपुर में चुन्नी गंज स्थित जीआईसी ग्राउंड पर एक संयुक्त जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस सरकार ने कानपुर के उधोगों के विषय में कभी नहीं सोचा। और सारी चीजें अडानी और अंबानी के हाथों में सौंप दी हैं।
अखिलेश यादव और राहुल गांधी कानपुर में कानपुर शहर से गठबंधन प्रत्याशी आलोक मिश्रा और अकबरपुर से राजाराम पाल के समर्थन में एक रैली को संबोधित करने आए थे।
अखिलेश यादव ने कहा कि इस सरकार ने वायदा किया था कि हम किसानों की आय दुगनी करेंगे तथा यूरिया के दाम कम करेंगे लेकिन कुछ नहीं किया। इन्होंने ऐसी वैक्सीन लगवाई कि ये जनता की जान और देश के संविधान के पीछे पड़े हैं।
![IMG_20240510_170212](https://www.swatantraprabhat.com/media-webp/2024-05/img_20240510_170212.jpg)
जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आप लिख कर लेलो 4 जून के बाद नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं बन पाएंगे। लेकिन ये अडानी के चैनल सच नहीं दिखाएंगे। कानपुर मेनचेस्टर कहलाता था। कानपुर में वो काबिलियत थी कि वो चाइना को पीछे छोड़ दे लेकिन इन्होंने सब कुछ अडानी के हाथों में सौंप दिया। राहुल ने कहा कि इनको कैसे पता कि अडानी और अंबानी टैंपो भर भर कर नोट भेजते हैं। और यदि पता है तो ईडी और सीबीआई जांच क्यों नहीं कराते।
![IMG_20240510_170239](https://www.swatantraprabhat.com/media-webp/2024-05/img_20240510_170239.jpg)
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर
26 Jul 2024 17:00:38
स्वतंत्र प्रभात। एसडी सेठी। दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने जानकारी दी है कि सरकार कांवडियों को उचित सेवा प्रदान...
अंतर्राष्ट्रीय
25 Jul 2024 17:50:50
Internation Desk पेंसिल्वेनिया में एक रैली के दौरान पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक शूटर के निशाने पर थे। लेकिन इससे...
Online Channel
![](https://www.swatantraprabhat.com/media-webp/2024-05/swatantra_prabhat_media.jpg)
खबरें
शिक्षा
![](https://www.swatantraprabhat.com/media-webp/2024-05/new-yashoda.png)
Comment List