अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। अपनों के साथ संयम से व्यवहार करें
On
दैनिक राशिफल 31.03.2024
आचार्य कौशलेन्द्र पाण्डेय जी के अनुसार.......
1.मेष
तीर्थदर्शन की योजना बनेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। आय के स्रोत बढ़ेंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। थकान रहेगी। व्यवसाय ठीक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा सफल रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। अपेक्षित कार्य पूर्ण होंगे।
2.वृष
पदोन्नति के योग हैं। पुराने अटके काम पूरे होंगे। मान-सम्मान मिलेगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। शत्रु भय रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। संतान की चिंता रहेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। धन प्राप्ति होगी।
3.मिथुन
अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। अपनों के साथ संयम से व्यवहार करें। पुराना रोग उभर सकता है। बनते कामों में बाधा संभव है। गुस्से पर काबू रखें। धन तथा कीर्ति की हानि हो सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यवसाय ठीक चलेगा। विवेक का प्रयोग करें।
4.कर्क
थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। कार्य की प्रशंसा होगी। रुके कार्य बनने लगेंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। कार्य का बोझ अधिक रहेगा। दुष्टजन अनुकूल रहकर शांत रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा।
5.सिंह
घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। मान बढ़ेगा। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी।
6.कन्या
भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। थकान महसूस होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। स्वयं का कार्य खुद करें। दूसरों पर भरोसा न करें। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें।
7.तुला
योजना फलीभूत होगी जिसका लाभ तत्काल नहीं मिलेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। कार्यसिद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। आलस्य का अनुभव होगा। मित्र व संबंधी सहयोग करेंगे। धन प्राप्ति सहज ही होगी। आय के स्रोतों में वृद्धि हो सकती है। जल्दबाजी न करें।
8.वृश्चिक
कोर्ट व कचहरी के मामले सुलझ सकते हैं। तंत्र-मंत्र में रुचि जागृत होगी। क्रोध न करें। आय में वृद्धि होगी। उच्चाधिकारी संतुष्ट नहीं होंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यवसाय ठीक चलेगा। किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा। प्रसन्नता रहेगी।
9.धनु
परेशानी बढ़ने का समय है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। दूसरों के भरोसे कार्य न करें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। कुसंगति से बचें। वरिष्ठजनों की सलाह मानें, लाभ होगा। घर-बाहर तनाव रह सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
10.मकर
सावधानी बरतें पड़ोसियों से कष्ट प्राप्त हो सकता है यात्रा मनोरंजन पर धन अधिक व्यय हो सकता है
रिश्तेदारी से अशुभ संकेत मिल सकते हैं तीर्थाटन की संभावनाएं व्यक्त हो रही है गुरु की विशेष उपासना ध्यान करें जीवन सुगम रहेगा
11.कुंभ
वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर तनाव रह सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। सावधानी आवश्यक है।
12.मीन
यात्रा लाभदायक रहेगी। आय में वृद्धि होगी। राजकीय बाधा दूर होगी। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। आलस्य हावी रहेगा। सभी ओर से सुख और सहयोग प्राप्त होगा। संतान पक्ष से खुशियां प्राप्त होंगी। जोखिम न लें।
आपका दिन मंगलमय हो
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर
12 Jun 2025 20:32:05
स्वतन्त्र प्रभात ब्यूरो। प्रयागराज। FMDI, गुड़गांव में इफको एम्पलाइज यूनियन की केन्द्रीय कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ जिसमें चौथी बार...
अंतर्राष्ट्रीय
08 Jun 2025 22:24:47
स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो। प्रयागराज। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 387 एक दंडात्मक प्रावधान है, इसलिए...
Online Channel
शिक्षा
राज्य

Comment List