अज्ञात ट्रक ने टमाटर लदे पिकप में मारी टक्कर,पलटी पिकप

Office Desk Lucknow Picture
Published On

ड्रमंडगंज। थाना क्षेत्र के मीरजापुर रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित दुर्जनीपुर गांव में रविवार सुबह टमाटर लादकर खड़ी पिकप में पीछे से अज्ञात ट्रक ने धक्का मार दिया जिससे पिकप पलट गई।पिकप पर लदा टमाटर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिखर गया। वहीं धक्का मारने के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से भाग निकला।
सोनभद्र जिले के घोरावल से टमाटर लादकर सतना मंडी जा रहा पिकप वाहन का पहिया पंचर हो जाने पर चालक पिकप को सड़क किनारे खड़ी कर पंचर बनवाने के लिए चला गया उसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने अनियंत्रित होकर धक्का मार दिया। सूचना पर पहुंचे एस आई मनसुख यादव ने पलटे पिकप को जेसीबी मशीन से सीधा करवाया।एस आई मनसुख यादव ने बताया कि पिकप पलटने के बाद पिकप चालक भी मौके से भाग गया है। घटना की जांच की जा रही है।
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें