यमुना पार  का  विकास तभी होगा,जब क्षेत्र में बंद पड़े कारखाने चालू होंगे-संगम मिश्र

भाजपा नेता का व्यापक जनसंपर्क ।

यमुना पार  का  विकास तभी होगा,जब क्षेत्र में बंद पड़े कारखाने चालू होंगे-संगम मिश्र

स्वतंत्र प्रभात 
नैनी,प्रयागराज।
 
 यमुना पार क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क के दौरान डॉ संगम मिश्र दसवार गांव में कमलाकांत शुक्ला की माता  के देहावसान पर संवेदना व्यक्त करने उनके आवास पर पहुंचे वहां पर देवी शंकर शुक्ला,राज नारायण मिश्र,कैलाश नाथ मिश्र,रामकृष्ण तिवारी व रवि शंकर आदि प्रतिष्ठित लोगों से भेंट की। डॉ संगम मिश्र ने मांडा हंडिया गांव में श्रीकांत द्विवेदी पूर्व प्रधान के साथ  भारतगंज में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष चांद मोहम्मद उर्फ चंदू के कार्यालय में क्षेत्र के वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से  भारतगंज में  लोगों से जनसंपर्क किया।
 
 जनसंपर्क अभियान के दौरान चौहरी राजापुर में एक  बैठक  की।जिसमें वरिष्ठ भाजपा नेता भगवान दास कुशवाहा, पूर्व चेयरमैन मंडी समिति,देवचंद पांडेय,श्याम बाबू विश्वकर्मा ,जगदीश प्रसाद सरोज,प्रवीण कुमार गुप्त, राजू सिंह प्रधान,अशोक कुमार दुबे, हीरालाल मोर्य,अवधेश प्रताप सिंह आदि  वरिष्ठ भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 
मेजा खास में भरत मिलाप कार्यक्रम में  डॉ संगम मिश्र  ने कहा यमुना पार क्षेत्र का पूर्ण विकास तभी होगा,जब क्षेत्र में बंद पड़े कारखाने चालू होंगे। इस क्षेत्र की जनता ने यदि मुझे सांसद बनाया तो इन बंद कारखानों को पुनः चालू कराउंगा। जिससे क्षेत्र में रहने वाले बेरोजगारों को रोजगार प्राप्त होगा।शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे-अच्छे विद्यालय खोले जाएंगे।सिल्का सैंड का क्षेत्र के विकास में बहुत बड़ा योगदान होगा। क्षेत्र में ग्लास फैक्ट्री बनेगी। जिससे जमुना पार के क्षेत्र के लोगों को रोजगार मिलेगा।  भरत मिलाप कार्यक्रम के आयोजकों एवं वरिष्ठ नागरिकों द्वारा स्मृति चिन्ह व फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया
 
 कार्यक्रम के अध्यक्ष मनीष गुप्ता,ओम केसरी,जांगीलाल गुप्त पूर्व ब्लाक प्रमुख, एस.के. तिवारी,दिलीप शुक्ल, शंकर देव त्रिपाठी, अमरेश मिश्र, यश विक्रम,शशि द्विवेदी, बबलू सिंह,अनिल केसरी,प्रवीण कुमार गुप्त अध्यक्ष व्यापार मंडल अध्यक्ष, योगेश जायसवाल व शशि द्विवेदी आदि बहुत से प्रतिष्ठित लोग व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Tags:  

About The Author

Post Comment

Comment List

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

कविता
संजीव-नी। 
संजीव-नी।
संजीव-नीl
संजीव-नी।