थ्री व्हीलर बाइक से टकरा कर सड़क पर पलट,चार घायल
बाइक सवार बाबा-नाती गंभीर रूप से घायल,दो लोग गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर
On
लालगंज (रायबरेली)।
क्षेत्र के रायबरेली रोड पर बाल्हेमऊ गांव में शनिवार को एक थ्री व्हीलर बाइक से टकरा कर सड़क पर पलट गया। जिससे बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि थ्री
व्हीलर पलटने से उसमें बैठी दो सवारियों को गंभीर चोटे आ गई। उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जिनमें दो की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
डोमापुर मजरे लोदीपुर उतरावां गांव निवासी आकाश अपने बाबा भगवानदास को बाइक में बैठाकर इलाज कराने के बाद घर वापस लौट रहा था। तभी रायबरेली की तरफ से सवारियां लादकर आ रहे थ्री व्हीलर ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
जिससे बाइक सवार भगवानदास और आलोक गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि थ्री व्हीलर के पलटने से उसमें सवार त्रिपुला निवासी यज्ञसागर चकलवंशी मालिकमऊ निवासिनी नेहा वर्मा गंभीर रूप से चोटिल हो गई। घायलों को एंबुलेंस के जरिए इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
जहां भगवानदास व यज्ञ सागर की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
15 Dec 2025
15 Dec 2025
15 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
16 Dec 2025 11:34:50
Delhi Mumbai Expressway: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा में बड़ा अपडेट देते हुए बताया कि...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List