
पडरौना : पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की हर्षोल्लास पूर्ण माहौल में मनाई गई जन्म जयंती
कुशीनगर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस और गांधी जयंती के बीच मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के बीच आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतक और संगठनकर्ता तथा भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष रहे पण्डित दीन दयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती समारोह का कार्यक्रम नगरपालिका कार्यालय के प्रांगण में मनाया गया। पालिकाध्यक्ष विनय जायसवाल के प्रतिनिधि मनीष जायसवाल की अध्यक्षता में हो रहे इस कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं और कर्मचारियों की उपस्थिति में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी जन्म जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के बाद अपने सम्बोधन में नपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री जायसवाल ने बताया कि पण्डित दीन दयाल उपाध्याय जी का जीवन समाज की मुख्यधारा से विमुक्त हो चुके अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए समर्पित रहा। प्रखर राष्ट्रवादी, एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता रहे पण्डित जी न सिर्फ एक समावेशित विचारधारा के समर्थक थे बल्कि सशक्त भारत के पक्षधर भी थे। उन्होंने बताया कि आजादी के अमृत काल 75वें वर्ष में आज भारत पूरे विश्व का नेतृत्व कर रहा है। जी20 शिखर सम्मेलन में भारत की ताकत को पूरे यूरोपीय, अफ्रीकी, एशियाई सहित अमेरिका जैसे देशों ने भी महसूस किया है। शिक्षा, चिकित्सा, अर्थव्यवस्था, पर्यटन, खेल, सैन्य क्षेत्र, नवाचार, नवोन्मेष, तकनीक के अलावा नवनिर्माण और रोजगार के क्षेत्र में भी भारत विश्व की अगुवाई कर रहा है। कार्यक्रम के बाद वहां मौजूद सभी लोगों के बीच मिष्ठान वितरित कर कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रवि प्रताप सिंह महेंद्र चौधरी बृजेश शर्मा, आनंद रावत, विपिन जायसवाल,रामाश्रय गौतम संतोष चौहान राजेश जायसवाल गौरव रौनियार अमित जायसवाल राजेश दुबे गुड्डू जायसवाल मृतुन्जय मिश्रा विनय पांडेय भास्कर शर्मा राजेश गुप्ता गौतम गुप्ता पवन सिंह,रितेश सिंह, समर सोनी, विशाल गुप्ता, अंकित मिश्रा, बृजेश पासवान, रोहित कुशवाहा, अंशुमान राय, नीरज यादव, सूरज अभिनव चौरसिया सहित अन्य लोग शामिल रहे।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Comment List