संदिग्ध परिस्थितियों में कमरें के अन्दर फंदे से लटकता मिला महिला का शव

संदिग्ध परिस्थितियों में कमरें के अन्दर फंदे से लटकता मिला महिला का शव

स्वतंत्र प्रभात 

मिल्कीपर ,अयोध्या। कुमारगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत कुमारगंज बवां वार्ड संख्या पांच में 38 वर्षीय विवाहिता पुष्पा पत्नी रतनलाल का शव घर के अंदर कमरे में छत के हुक से रस्सी के सहारे लटकता देख मृतका महिला के बच्चे जोर जोर से चिल्लाने लगे ,बच्चों की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए पड़ोसियों ने घटना की जानकारी मजदूरी करने गए मृतका के पति रतनलाल को दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद  घर पहुंचे रतनलाल ने किसी तरीके से फंदे से लटकी पुष्पा को नीचे उतारकर घटना  की जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक संजीव सिंह उपनिरीक्षक अर्जुन यादव कांस्टेबल अजय यादव के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा  कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतका पुष्पा के 11 वर्षीय बेटा रोहित व 8 वर्षीय मोहित कुमार का कहना है कि पापा काम पर गए हुए थे मम्मी और हम लोग घर पर थे कमरे का दरवाजा बंद था मैंने मम्मी को आवाज लगाई मम्मी नहीं बोली  खिड़की से देखा तो मम्मी लटकी हुई थी। पुलिस ने बच्चों से पूछा क्या मम्मी पापा में कोई कहासुनी हुई थी तो बच्चों ने कहा ऐसा कुछ नहीं हुआ था। फिलहाल प्रभारी निरीक्षक संजीव सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी मृतका के पति रतन लाल ने लिखित रूप में दिया है ,पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के संबंध में कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा।

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel