दुष्कर्म पीड़िता के घर पर 3 युवको ने की फायरिंग, CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात

दुष्कर्म पीड़िता के घर पर 3 युवको ने की फायरिंग, CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात

 

स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो उन्नाव

गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में छह साल पहले महिला की बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। जिसमे महिला ने पुलिस सुरक्षा ले रखी है।

बीती रात पुलिस घर के अंदर थी। इस दौरान बाइक सवार तीन युवक घर के बाहर पहुंचे और फायरिंग की। जब तक बाहर निकलते तब तक बाइक सवार भाग निकले।

ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमे महिला ने तीन लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने तहरीर देते हुए बताया कि 2017 में उसकी बेटी घर में अकेली थी, जिस पर उसके साथ रेप की घटना हुई थी।

जिसमें शुक्लागंज के विरेन्द्र यादव, रवि यादव, प्रदीप गौतम आरोपित हैं। पुलिस ने जेल भेजा तो जमानत पर छूट कर बाहर आ गये। बताया कि बीते दिन बुधवार की रात उसके घर के बाहर तीन युवक लगभग 11 बजे पहुंचे। तीनों हेलमेट लगाये हुये थे,

दरवाजे की कुंडी बाहर से बंद कर ली और ताबड़तोड़ कई फायरिंग की। सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मी घर के अंदर थे। कुंडी बाहर से बन्द होने के चलते सुरक्षा कर्मी भी घर से नहीं निकल सके। इसी बीच हमलावर फायरिंग करते हुए भाग निकले।

डरे सहमे परिवार ने घटना की जानकारी गंगाघाट पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की। इसके बाद महिला की तहरीर पर विरेन्द्र यादव, प्रदीप गौतम व एक अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया।

वही इस पूरे मामले पर उन्नाव सीओ सिटी आशुतोष कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया में के माध्यम से वीडियो देखा गया है जिसमे तीन युवकों द्वारा फ़ायर किया गया है। उसमे संबंधित पीड़िता द्वारा तहरीर लेकर के अभियोग पंजीकृत किया गया है। आगे जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel