स्वतंत्र प्रभात ।
ब्यूरो प्रयागराज।
इफको फूलपुर इकाई के कार्मिक एवं प्रशासन उप महाप्रबंधक शंभू शेखर की माता रामावती सिन्हा का बुधवार शाम निधन हो गया। वह 83 वर्ष की थी।
उनके निधन से परिवार शोकाकुल है। बृहस्पतिवार को रसूलाबाद घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया | शंभू शेखर ने उन्हें मुखाग्नि दी | अंतिम संस्कार में पी. के. सिंह, संयुक्त महाप्रबंधक मेंटेनेंस विश्वजीत श्रीवस्ताव वरिष्ठ प्रबन्धक अनुराग तिवारी, प्रबंधक प्रशिक्षण
आर पी यादव, सोनू तिवारी, पीआरओ स्वयं प्रकाश महामंत्री अधिकारी संघ सहित इफको के कई अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए।