विराट दीपयज्ञ एवम् पूर्णाहुति के साथ 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ सम्पन्न 

विराट दीपयज्ञ एवम् पूर्णाहुति के साथ 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ सम्पन्न 

स्वतंत्र प्रभात 

अयोध्या। शांतिकुंज हरिद्वार के नेतृत्व में अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा देवकाली बाईपास के निकट गोकुल रिसॉर्ट में आयोजित 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं श्रीमद् पावन प्रज्ञा पुराण कथा का समापन महापूर्णाहुति के साथ हुआ। इस दौरान गायत्री मंत्र से पूरा पंडाल गुंजायमान हो गया।प्रज्ञा पुराण कथा का अंतिम पुष्प विसर्जित करते हुए अंतर्राष्ट्रीय कथाकार श्याम बिहारी दुबे ने कहा कि दुश्मन अधिक शक्तिशाली है तो छोटा बन जाना चाहिए हनुमान जी सुरसा राक्षसी के आगे अपना काम सफल बनाने के लिए छोटे बन गए। कहा कि राम सांसारिक और कृष्ण चमत्कारी है  परंतु दोनो का उद्देश्य अधर्म का नाश कर धर्म की रक्षा करना हैlअयोध्या जोन समन्वयक देशबंधु तिवारी ने बताया ने कार्यक्रम में पधारने एवम् सहयोग करने के लिए एसडीएम राम कुमार शुक्ला जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बाराबंकी संतोष कुमार देव पाण्डेय एसपी मधुबन सिंह सहायक श्रम आयुक्त ए के सिंह लेखपाल अमरनाथ पांडेय का व्यास पीठ से तिलक लगा एवम् गायत्री पट्टिका भेंट कर सम्मानित किया गया। शक्ति पीठ के व्यवस्थापक रामकेवल यादव ने बताया कि पूर्णाहुति यज्ञ के पहले विराट दीपयज्ञ से यज्ञस्थल की आभा देखते ही बन रही थी।दीप यज्ञ में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने दीपदान कर सभी की सद्बुद्धि और उज्ज्वल भविष्य के लिए अग्नि भगवान को आहुतियां समर्पित की। शान्तिकुंज से यज्ञ सम्पन्न कराने आए सुमितजी ने सभी से पूर्णाहुति की दक्षिणा के रूप एक बुराई यज्ञ भगवान को दान करने की अपील की। इस अवसर पर रामअवतार गर्ग मार्कण्डेय पाल भगवती प्रसाद श्रीवास्तव मनीराम वर्मा ओम प्रकाश जायसवाल संजय सिंह विनोद सिंह के के गुप्ता  विजय शंकर पांडे रणविजय नेहा देवी अनीता तिवारी श्यामरती यादव माधुरी तिवारी नीलम मिश्रा डॉ अनुराग तिवारी अनुपम तिवारी डॉ आलोक तिवारी कृष्णा सिंह डीएन वर्मा आदि सकड़ों लोग उपस्थिति रहे।

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel