सख्ती के बाद भी नही बंद हो रहे हैं। चौराहे का अवैध स्टैंड
अवैध वसूली के विरोध में आए दिन हो रही मारपीट
On
पूरनपुर। नगर के सिरसा चौराहे पर मैजिक व बस का अवैध स्टैंड संचालित किया जा रहा हैं।अवैध मैजिक स्टेंड के नाम पर वसूली का धंधा लंबे अरसे से चला रहा है। बीते दो माह के अंदर अवैध वसूली को लेकर सिरसा चौराहा चार बार अखाड़ा बन चुका है। लगातार मारपीट होने के बाद भी पुलिस संजीदा नहीं है। गुर्गों को रुपए देने के बाद वाहन चालक सवारियों से भी मनमाना किराया वसूल रहे हैं। विरोध करने पर मारपीट की घटनाएं अमूमन है।
शासन ने सड़कों के किनारे अवैध तरह से संचालित वाहन स्टैंडों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। कुछ माह पूर्व शासन के निर्देश पर पुलिस व प्रशासन ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर हाईवे के किनारे अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण व वाहन स्टैंडों को हटाकर सड़कों को पूरी तरह कब्जा मुक्त करा देने का दावा किया था।नगर के सिरसा चौराहे पर शासन की यह सख्ती बेकार साबित हो रही है।
चौराहे पर प्राइवेट वाहन चालको ने अवैध तरह से कब्जा कर रखा है। चौराहे के आसपास सड़क के किनारे अवैध तरह से आधा दर्जन से अधिक बुकिंग पॉइंट संचालित हो रहे हैं। इन बुकिंग पॉइंटों पर सवारियों से किराए में कमीशन का खेल किया जाता है।सवारियों से किराए को लेकर इन बुकिंग पॉइंटों पर आए दिन मारपीट की घटनाएं हो रही है।नगर के सिरसा चौराहे से प्राइवेट वाहन पीलीभीत,बरेली, भरतपुर, जयपुर,दिल्ली,पंजाब आदि जगह सवारियां ले जाते हैं।
इन वाहनों को हाईवे पर खड़ा करने के एवज में आधा दर्जन दबंगों का एक समूह वाहन चालकों से जबरन वसूली कर रहा है। चर्चा है कि पुलिस की मिलीभगत के चलते अवैध स्टैंड पर वसूली का खेल चल रहा है।प्राइवेट वाहन संचालकों ने हाईवे पर ही काउंटर लगाकर बुकिंग पॉइंट बना रखे हैं।
बुकिंग पॉइंट पर आने वाली सवारियों से मनमाना किराया वसूल कर कमीशन का खेल किया जा रहा है। कई बार किराया वसूलने का विरोध करने पर सवारियों के साथ भी मारपीट की जाती है। पार्टी परमिट की आड़ में चल रही बसों से परिवहन विभाग भी पूरी तरह से मुकदर्शक बना हैं।
मारपीट के बाद पुलिस कई बार बंद करा चुकी बुकिंग काउंटर
वाहन चालकों से वसूली के विरोध में कई बार मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने बुकिंग काउंटर व अवैध स्टैंड को बंद कराया था। लेकिन कुछ दिनों बाद वसूली का धंधा फिर से गुलजार हो गया। एक मार्च को वाहन चालक से हुई मारपीट के बाद पुलिस के नाम पर हो रही उगाही की पोल खुल गई। अंदर खाने चर्चा है कि राजनीतिक दबाव के चलते अवैध स्टैंड का संचालन बंद नहीं हो पा रहा है।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
15 Dec 2025
15 Dec 2025
13 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
14 Dec 2025 22:42:57
School Holiday: साल के आखिरी महीने दिसंबर का दूसरा सप्ताह अब समाप्त होने जा रहा है। इसके साथ ही उत्तर...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List