दैनिक राशिफल - 16.03.2023
On
1.मेष
आज का दिन सामान्य रहेगा। लोगों के पुराने कर्ज वापस मिल सकते हैं। प्रोफेशनल तौर पर आज कुछ परेशानी हो सकती है। सामाजिक मेलजोल से आप खुश रहेंगे। कोई आध्यात्मिक प्रवृति वाला व्यक्ति आपका मार्गदर्शन कर सकता है। आज अपने आप के लिए थोड़ा समय अवश्य निकालें।
2.वृष
आज आपका दिन ठीक बीतेगा। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आज आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। आपको कोई प्रेम प्रस्ताव भी मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन भी सुखी रहेगा। आज आपकी सेहत परेशान कर सकती है। कार्यक्षेत्र पर हो रहे तनाव से मानसिक शांति भंग न करने दें।
3.मिथुन
आज आपको कुछ नया करने का मौका मिलेगा। कोई भी निर्णय लेने से पहले किसी बड़े की सलाह अवश्य लें। अध्यापकों और ट्रेनर के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। परेशानियों और चिंताओं पर ध्यान देने की बजाय अपने आप पर विश्वास रख कर उनका हल ढूंढने का प्रयास करें। काफी समय से परेशान कर रही बीमारी दूर होगी।
4.कर्क
आज स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा है। धन से जुड़ी दिक्कतें आपके सामने आ सकती हैं। किसी पुरानी बात को लेकर आज तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। व्यापार में कम लाभ होगा। कोर्ट के मामलों में फैसला आपकी उम्मीद के विपरीत आ सकता है। ऑफिस में आपको कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के द्वार खुलेंगे।
5.सिंह
आज आपका दिन अच्छा गुजरेगा। हर काम समय से पूरा हो जायेगा। सरकारी नौकरी वालों के लिए नौकरी में प्रमोशन का योग बन रहा है। किसी बड़े अधिकारी का सहयोग भी आपको मिल सकता है। आपकी ईमानदारी की चर्चा होगी। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा और मेहनत रंग लायेगी। जीवनसाथी और बच्चों से आज आपको बहुत सारा प्यार मिलेगा।
6.कन्या
आज काम का बोझ अधिक रहेगा। आस-पास के लोगों से अनबन होने के आसार हैं। मल्टीटास्क करने दूर रहें। थोड़ी सावधानी बरतने से कई बातें बिगड़ने से बच सकती हैं। आज किसी भी प्रकार की डील बहुत सोच समझ कर सावधानी से करें, धोखा हो सकता है। निवेश को कुछ समय के लिए टाल दें। सेहत का ख्याल रखें
7.तुला
आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। किसी पर तुरंत भरोसा करना नुकसान दायक हो सकता है। आज फिजूल खर्ची पर रोक लगाने की जरूरत है। अगर आप प्रॉपर्टी में निवेश करना चाह रहे हैं तो उसके लिये आज का दिन अच्छा है। बच्चों की सफलता से आज खुद को गौरवान्वित महसूस करेंगे।
8.वृश्चिक
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप धार्मिक कार्यो में रुचि लेंगे। आपके सपनों को आज नयी उड़ान मिलेगी। भरोसेमंद दोस्तों की सलाह आपके बहुत काम आयेगी। जो लोग नौकरी चेंज करना चाहते हैं उनके लिये आज का दिन उत्तम है। आज टूट चुके संबंधो को दुबारा से जोड़ने का दिन है। दूसरों की भलाई करने में आनंद मिलेगा।
9.धनु
किसी बात की चिंता के कारण मन में परेशानी और असंतोष की भावना बनी रह सकती है। अपने आप को स्थिर और संयम बनाएं रखें। किसी भी काम को इतना गंभीरता से न लें की वह बोझ बन जाए। किसी नई परियोजना के लिए पैसा जमा कर सकते है। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। तीर्थ यात्रा का योग बन सकता है।
10.मकर
युवाओं को करियर के अच्छे विकल्प मिल सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। काम समय से पूरे हो जाएंगे। यदि कोई प्रॉपर्टी खरीदने का सोच रहे हैं तो अच्छी तरह जांच कर के ही कोई निर्णय लें। भौतिक सुख साधनों में बढ़ोतरी होगी। शारीरिक कमजोरी महसूस करेंगे।
11.कुंभ
आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी बात को लेकर चिंता बनी हुई है। उसका जल्द ही हल मिलेगा। आपका आज काम में फोकस बहुत अच्छा बना हुआ है। अविवाहितों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकते हैं। व्यापार में पैसा सोच-समझकर ही लगाएं। पत्नी का प्रेम व सहयोग प्राप्त होगा।
12.मीन
आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपनी कामयाबी को लेकर आश्वस्त रहेंगे। नौकरीपेशा लोग खूब तरक्की करेंगे। आपको व्यापार में मुनाफा होने की उम्मीद है। परिवार वालों के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बनायेंगे। स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
13 Dec 2025
12 Dec 2025
12 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
14 Dec 2025 20:01:25
New Expressway: भारतमाला एक्सप्रेसवे बनने के बाद चंदौली से कोलकाता की दूरी केवल 6 घंटे में तय की जा सकेगी,...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List