झारखंड की जनता भाजपा की ओर आशा भारी निग़ाहों से देख रही है  -मनीर उरांव

झारखंड की जनता भाजपा की ओर आशा भारी निग़ाहों से देख रही है  -मनीर उरांव

सवांददाता - बाबूलाल उराँव

कैरो/लोहरदगा/झारखंड:- प्रखंड मुख्यालय में 15 मार्च को भारतीय जनता पार्टी का बैठक प्रखंड उपाध्यक्ष विवेक प्रजापति की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए। जिसमें भाजपा के जिला अध्यक्ष मनीर उरांव ने अपने वक्तव्य में कहा कि भाजपा पार्टी नही कार्यकर्ताओं की एक संगठन है।संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने की आवश्यकता है और इस के लिए कार्यकर्ताओं को बूथ तक जा कर कांग्रेस, जेएमएम तथा राजद नित सरकार झारखंड में पूर्ण रूप से विफल है। जिनको जानत को बताने की जरूरत है। जिला की उपाध्यक्षा समेला भगत ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसा संगठन है जो महिलाओं की पूर्ण रूपेण सुरक्षा प्रदान कर सकती है भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बजरंग उरांव ने कहा कि आदिवासियों की हित एवं सुरक्षा भाजपा ही कर सकती है दूसरा कोई नही और आज कांग्रेस, जेएमएम तथा राजद की लोमड़ी जैसी मकारी को जनता समझ चुकी है जिसका जवाब आनेवाले चुनाव में जनता देगी।

बैठक को विशेश्वर प्रसाद दीन ने भी सम्बोधित किया एवं कैलाश महतो ने धन्यवाद एवं सभा की समाप्ति की घोषणा की। इस बैठक में कैरो प्रखंड प्रभारी सह जिला के महामंत्री बलकृषणा सिंह, राजेश सोनी,सुखन उरांव,फलेंद्र राम इत्यादि लोग उपस्थित थे ।

Tags:  

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel