हाथ से हाथ जोड़ों कार्यक्रम में शामिल हुए कांग्रेस प्रान्तीय अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी
स्वतंत्र प्रभात
सोहावल, अयोध्या।चौराहा से सुचितागंज तक अखिल भारतीय कांग्रेस जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में हाथ से हाथ जोड़ों अभियान का कार्यक्रम किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश प्रभारी एव प्रातीय अध्यक्ष व विधायक वीरेंद्र चौधरी ने संबोधन में केंद्र एवं राज्य सरकार पर खरी खोटी सुनाते हुए कहा कि 70 साल में जो देश मे कांग्रेस ने बनाया। उसे भाजपा की वर्तमान सरकार ने महज सात सालो में खत्म कर दिया। महंगाई चार गुना तथा बेरोजगारी बढ़ाने का काम किया है़।जाति धर्म की राजनीति कर शासन सत्ता हासिल करने वाली मौजूदा सरकार को मुद्दों से जनता का ध्यान भटका रही है। जिसका खुलासा करने के लिए पार्टी हाईकमान के निर्देश पर भारत जोड़ो आंदोलन के बाद हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू किया गया है। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव सत्यनरायण पटेल, जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव जिला महासचिव अजीत वर्मा आजाद रावत,रूद्र प्रताप सिंह विमल गुप्ता सहित तहसील स्तर के कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Comment List