नाबालिक लड़की को अकेला घर में पाकर दबंग युवक ने किया दुष्कर्म का प्रयास, मुकदमा दर्ज

नाबालिक लड़की को अकेला घर में पाकर दबंग युवक ने किया दुष्कर्म का प्रयास, मुकदमा दर्ज

स्वतंत्र प्रभात  
 
पूरनपुर- पीलीभीत  पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम की रहने वाली नाबालिक लड़की के साथ उसके ही गांव के रहने वाले युवक द्वारा जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। पीड़िता द्वारा पूरनपुर कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया गया कि उसकी मां रिश्तेदारी में गई हुई थी तथा पीड़ित नाबालिक लड़की का पिता काम पर गया हुआ था। तभी गांव के युवक द्वारा जबरन घर में घुस आया और नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।
 
नाबालिक लड़की द्वारा जब इस बात का विरोध किया गया तब दबंग युवक उसे मारते पीटते घसीटते हुए अपने घर ले गया और वहां पर दबंग युवक के परिजनों द्वारा भी लड़की से मारपीट की गई और साथ ही नाबालिक लड़की के साथ जबरन शादी करने के उद्देश्य से नाबालिक लड़की को बंधक बना लिया उसके बाद फोन कर ग्राम प्रधान को बुला लिया ग्राम प्रधान ने कहा तुम्हें जो करना है,
 
तुम करो यह नाबालिक लड़की और उसके परिजन कुछ नहीं कर पाएंगे, मैं ग्राम प्रधान हूं पीड़िता की तहरीर के के आधार पर पूरनपुर पुलिस द्वारा संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की छानबीन में पुलिस जुटी हुई है।
 

About The Author

Post Comment

Comment List

अंतर्राष्ट्रीय

ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक
Internation Desk  पेंसिल्वेनिया में एक रैली के दौरान पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक शूटर के निशाने पर थे। लेकिन इससे...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

राहु 
संजीव-नी।
संजीव-नी।
संजीवनी।
दैनिक राशिफल 15.07.2024