हाईकोर्ट के स्थगन आदेश होते हुए कर दिया जमीन का बैनामा, केस दर्ज
On
स्वतंत्र प्रभात।
गोवर्धन। विवादित जमीन पर हाईकोर्ट के स्थगन आदेश के दौरान जमीन के बैनामा करने के मामले में कोर्ट के आदेश पर गोपाल प्रसाद सहित पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में व्यापारी नेता ने गोवर्धन थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक गोवर्धन गौरवा में खसरा संख्या 467 रकवा 2800 वर्ग मीटर का इकरार नामा गोपाल प्रसाद निवासी थाने के सामने गोवर्धन में व्यापारी नेता संजीव कुमार के नाम 26 सितंबर 2007 को लिखा था। बैनामा की सीमा 12 माह तय हुई। आरोप है कि गोपाल प्रसाद बैनामा करने के लिए टालमटोल करने लगा, 25 अगस्त 2008 को नोटिस देकर सूचना दी। इसके बाद न्यायालय में केस डाल दिया।
22 नवंबर 2021 को संजीव कुमार हाईकोर्ट से स्थगन आदेश ले आए। स्थगन आदेश रहते हुए 3 फरवरी 2023 को गोपाल प्रसाद ने जमीन का बैनामा कोमल निवासी थाने के सामने गोवर्धन व नारायण निवासी इंद्रा कॉलोनी के नाम लिख दिया। गवाह थानसिंह निवासी नगरिया उम्मेद हाल निवासी देवधाम कॉलोनी गोवर्धन, डब्बू निवासी गोवर्धन के खिलाफ संजीव कुमार ने धोखाधड़ी के आरोप में कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष नितिन कसाना ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
15 Dec 2025
15 Dec 2025
15 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
16 Dec 2025 11:34:50
Delhi Mumbai Expressway: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा में बड़ा अपडेट देते हुए बताया कि...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List