.jpg)
जटहां बाजार : 15 हजार का इनामी फरार हत्याभियुक्त गिरफ्तार
ऑनलाइन न्यूज चैनल स्वतंत्र प्रभात
कुशीनगर। जिले के पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज शुक्रवार को थाना जटहां बाजार निरीक्षक महेन्द्र प्रताप सिंह का0 राकेश यादव अजय तिवारी नितेश यादव आजाद चौहान की पुलिस टीम द्वारा ठोड़ी मोड के पास से मु0अ0सं0 130/2021 धारा 147/302/201/34 भादवि0 व 3(2)(V) एससी/एसटी एक्ट से सम्बन्धित वांछित 15 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित अभियुक्त इम्तेयाज अहमद पुत्र निजामुद्दीन सा0 हिरनही थाना जटहा बाजार को गिरफ्तार किया है।
उल्लेखनीय है कि अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा 15 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तारी के आधार पर अग्रिम कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को जेल भेज दी है।
Tags: kushinagar
About The Author
Post Comment
आपका शहर

26 Mar 2023 22:25:31
संसार में इंसानियत और रूहानियत के संगम की नितान्त आवश्यकता है जब आत्मा, परमात्मा को जानकर अर्थात् रूहान से जुड़कर...
अंतर्राष्ट्रीय

21 Mar 2023 12:34:12
International: जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से बातचीत के लिए मंगलवार सुबह कीव के लिए...
Online Channel
खबरें
शिक्षा

Comment List