कबरई में कार्यकर्ताओं से मिले सांसद-एमएलसी व जिला पंचायत अध्यक्ष

कबरई ; महोबा । ब्यूरो रिपोर्ट-अनूप सिंह
 
4 फरवरी की देर शाम कबरई कस्बे के गहोई गेस्ट हाउस पहुंचे क्षेत्रीय सांसद , एमएलसी व जिला पंचायत अध्यक्ष महोबा।
 
गहोई गेस्ट हाउस पहुंचे क्षेत्रीय सांसद कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल , एमएलसी(जिलाध्यक्ष) जितेंद्र सिंह सेंगर व जिला पंचायत अध्यक्ष महोबा जय प्रकाश अनुरागी ने मण्डल कबरई भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान क्षेत्रीय सांसद कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने भाजपा कार्यकर्ताओं से बजट पर चर्चा की। तो वही एमएलसी(जिलाध्यक्ष) जितेंद्र सिंह सेंगर ने शिक्षक  एमएलसी में पार्टी को मिली सफलता को लेकर शिक्षकों व भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष जयप्रकाश अनुरागी ने भी शिक्षक एमएलसी चुनाव में मिली विजय को कार्यकर्ताओं की परिश्रम की विजय बताई। इस दौरान भाजपा मण्डल अध्यक्ष हुकुम सिंह , मण्डल महामंत्री शांतनु तिवारी , जिला मीडिया प्रभारी शशांक गुप्ता , जिला मीडिया सह संपर्क प्रमुख वियोगी शाश्वत , जिला पंचायत सदस्य तेज प्रकाश शिवहरे, मण्डल उपाध्यक्ष में अशोक सिंह तोमर , राहुल पटेल , शैलेन्द्र मिश्रा , किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजू सिंह , सहकारिता प्रकोष्ठ जिला संयोजक ज्ञान सिंह , भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष पीयूष गुप्ता , भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अनुपम शुक्ला , अवधेश रैकवार , मूलचंद्र कुशवाहा , मण्डल मंत्री भरत लखेरा ,मण्डल मंत्री विजयपाल विश्वकर्मा, शक्ति केंद्र संयोजक प्रकाश मिश्रा , संतोष कुशवाहा , महेश गुप्ता, मण्डल मीडिया प्रभारी शेखर नामदेव , भाजयुमो मण्डल महामंत्री अर्विन राजौरिया, किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष राकेश सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 
 

About The Author: Swatantra Prabhat UP