.jpeg)
सड़क दुर्घटना में मृत युवकों के परिजनों को मुआवजा एवं आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर किया गया सड़क जाम
■ जाम के कारण यात्री बसों के साथ फंसे रहे चार पहिया वाहन
On
स्वतंत्र प्रभात
लातेहार, झारखंड:- सड़क दुर्घटना में मृत युवकों के परिजनों को मुआवजा एवं आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आक्रोशित युवकों ने सोमवार को रांची मेदिनीनगर मुख्य पथ (एनएच 39) को सदर अस्पताल गेट के पास जाम कर दिया। सड़क जाम होने के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। मालूम हो कि लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र के रांची मेदिनीनगर मुख्य पथ के दोमुहान पुल के पास रविवार की शाम ट्रक और कार के भीषण टक्कर में तीन की मौत हो गई। वहीं दो गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतक की पहचान पीयूष कुमार चंदनडीह लातेहार और आदर्श कुमार व अरुण उपाध्याय के रूप में हुई है। वहीं घायल आयुष कुमार और विशाल कुमार गंभीर रूप से घायल है। जिसमें चिकित्सक ने घायल विशाल कुमार को रांची रिम्स रेफर कर दिया।
इधर जाम में रांची से गढ़वा व मेदिनीनगर के बीच चलने वाली कई यात्री बसें, मालवाहक ट्रक और चार पहिया वाहन घण्टों फंसे रहे। शुरुआती दौर में लातेहार पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंद्रशेखर चौधरी ने जामकर्ताओं को समझाने की कई बार कोशिश की। लेकिन युवकों ने नारेबाजी करते हुए वरीय अधिकारी को मौके पर बुलाने के लिए अड़े हुए रहे। इस दौरान मनिका पुलिस प्रशासन लापरवाही करना बंद करें, मनिका पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद, जिला प्रशासन मुर्दाबाद, हेमंत सोरेन मुर्दाबाद, आरोपियों को गिरफ्तार करो, पुलिस प्रशासन हाय हाय, समेत कई नारे लगा रहे थे।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

26 Mar 2023 22:25:31
संसार में इंसानियत और रूहानियत के संगम की नितान्त आवश्यकता है जब आत्मा, परमात्मा को जानकर अर्थात् रूहान से जुड़कर...
अंतर्राष्ट्रीय

21 Mar 2023 12:34:12
International: जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से बातचीत के लिए मंगलवार सुबह कीव के लिए...
Online Channel
शिक्षा

Comment List