अमेरिका में हवाईअड्डे पर महिला ने 6 अधिकारियों के साथ किया दुर्व्यवहार
स्वतंत्र प्रभात
अमेरिका में लुइसियाना के एक हवाई अड्डे पर विमान से बाहर निकाले जाने के दौरान एक महिला ने 6 शेरिफ अधिकारियों से दुर्व्यवहार किया। ‘द टाइम्स-पिकायुने/द न्यू ऑर्लीन्स एडवोकेट' की शनिवार को प्रकाशित खबर के अनुसार, प्रधिकारियों ने बताया कि 25 वर्षीय महिला ने लुइस आर्म्सट्रांग न्यू ओर्लीन्स इंटरनेशनल एअरपोर्ट पर जेफरसन पेरिश शेरिफ के अधिकारियों को काटा, उन्हें लात मारी तथा उन पर थूका।
प्राधिकारी महिला को विमान से बाहर निकालने की कोशिश कर रहे थे। स्प्रिट एअरलाइन के कर्मचारियों ने विमान में महिला के दुर्व्यवहार के कारण उसे बाहर निकालने का अनुरोध किया था। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया था और बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

30 Dec 2022 14:23:46
स्वतंत्र प्रभात भारतीय क्रिकेटर स्टार ऋषभ पंत की शुक्रवार बीएमडब्ल्यू कार दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर सड़क के डिवाइडर से टकरा गई,...
अंतर्राष्ट्रीय

28 Jan 2023 21:13:45
स्वतंत्र प्रभात। नेपाल के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उड़ानें रोकने का समाचार है। नेपाल के पोखरा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हुए...
Online Channel
भारत
खबरें
शिक्षा

Comment List