तीन दिनों से गायब महिला का शव खेत में गड़ा मिला

शराबी पति पर हत्या का आरोप

तीन दिनों से गायब महिला का शव खेत में गड़ा मिला

स्वतंत्र प्रभात
 
 
 
 
फूलपु थाना अंतर्गत खंसार गांव की तीन दिनों से घर से गायब  संगीता देवी उम्र 42 वर्ष पत्नी राम बहादुर की लाश आज उसके खेत में गाड़ी हुई मिली।
 
 
 
 
संगीता देवी बीती 13 नवंबर को रात 2 बजे घर से गायब हुई थी तो हड़कंप मच गया। हर संभावित ठिकानों पर तलाश की जा रही थी। पुलिस को भी गुमशुदगी की सूचना दी गई थी। इसी बीच मंगलवार सुबह राम बहादुर के खेत में कुत्ते कुछ खोद रहे थे। तभी लोगों की नजर पड़ी तो महिला का चेहरा नजर आया फिर क्या था। गांव में जंगल की आग की तरह खबर फैल गई
 
 
 
फूलपुर पुलिस कोभी सूचना मिली तो इस्पेक्टर यशपाल सिंह तुरंत मय फोर्स के  पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया।  जिसकी शिनाख्त संगीता पत्नी राम बहादुर के रूप में हुई।
 
 
 
आश्चर्य की बात है की कब्र से 5 फीट की दूरी पर मृतक का ससुर बलि करन पाही बनाकर लेटता था। परंतु इतनी बड़ी घटना अंजाम देने की उसे पता नही चली। 
 
 
बताया गया है कि संगीता का पति शराबी था। शराब का अवैध कारोबार भी करता था। बड़ा लड़का संजय परदेस रहता था और छोटा लड़का बबलू घर पर था। दो बेटियों में एक का विवाह हो चुका था। 
 
 इस्पेक्टर फूलपुर यशपाल सिंह ने महिला की लाश मिट्टी से निकलवा कर पोस्ट मार्टम के लिए थाने भेजा। उन्होंने बताया कि हर संभव प्रयास करूंगा कि हत्या का राज फास हो। जल्द ही पुलिश तह तक पहुंच जाएगी। जो भी संगीता की हत्या में दोषी होगा बक्सा नहीं जाएगा।  मृतका का मायका भीती प्रतापगढ़ है। वहां से उसके घर वाले आ गए थे। जो दहाड़े मार कर रो रहे थे।
 
 
 
मृतका के भाई रमेश ने उसके पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा पंजी कृत कराया।प्रभारी निरीछक का कहना है की संगीता का पति शराब पीने का आदी था जिसे मृतका रोकती थी।उस दिन भी उसने विरोध किया था जिससे उसकी हत्या करके उसके पति ने लाश को ले जाकर अपने खेत में गाड़ दिया।
 
प्रभारी निरीक्षक का दावा है कि शीघ्र ही मामले का परदा फाश हों गाऔर अपराधी पकड़ा जाएगा।

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

नेतन्याहू से मुलाकात के बाद जयशंकर का कड़ा संदेश, आतंकवाद पर भारत–इज़राइल एकजुट नेतन्याहू से मुलाकात के बाद जयशंकर का कड़ा संदेश, आतंकवाद पर भारत–इज़राइल एकजुट
International Desk  यरूशलम। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने इज़राइल की आधिकारिक यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू...

Online Channel