कांग्रेस नेताओं को प्रताड़ित कर रही ईडी
- कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा
बांदा।
इस अन्याय को रोकें एवं हस्तक्षेप करे। सोनिया गांधी लम्बे समय से बीमार चल रही है, ईडी की इस कार्यवाही से वह गहरे सदमें में है। बार बार नोटिस देकर पार्टी नेताओं को तलब किया जाना, आठ आठ घंटे पूछताछ प्रताड़ना की परिधि में आता है। हमारे पार्टी नेताओं को टार्चर करना एवं उन्हें अपमानित कराकर यह भाजपा सरकार देश वासियों को क्या संदेश देना चाहती है। इसे रोके हस्तक्षेप करे, आप देश के सर्वाेच्च पद पर आशीन है देश वासी आप पर भरोसा रखते है। ईडी की इस प्रताड़ना से करोड़ो भारत वासी व कांग्रेस जन सहमे हुए है। इस जुल्म अत्याचार को रोका जाये ।
इस दौरान जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे , अखिलेश शुक्ल, राजेश गुप्त पप्पू, केशव पाल, द्वारिकेश मंडेला ,बल्देव वर्मा असरफ उल्ला ,सीताराम कोटार ,नाथूराम सेन,केपी सेन , शिव बली सिंह, सुखदेव गांधी, संतोष द्विवेदी, अशोक बर्धन, रमेश गुप्ता, रफत खान गोगा, सुनील यादव, राकेश सिंह फौजी, राम हित निषाद आदि कांग्रेस जन शामिल रहे।

Comment List