जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर घूम घूम कर मतदान की स्थिति का लिया जायजा

जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर घूम घूम कर मतदान की स्थिति का लिया जायजा

जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर घूम घूम कर मतदान की स्थिति का लिया जायजा


स्वतंत्र प्रभात
अंबेडकरनगर।

 स्थानीय निकाय प्राधिकारी क्षेत्र फैजाबाद - अंबेडकर नगर विधान परिषद चुनाव में भाजपा अपने प्रत्याशी पूर्व सांसद हरि ओम पाण्डेय को जीत दिलाने के लिए जीतोड़ प्रयास अंतिम क्षण तक करते हुए मतदान संपन्न होने तक मोर्चे पर डटी रही।

चुनाव प्रभारी त्रयंबक तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी एवम प्रत्याशी हरिओम पाण्डेय ने चुनाव के दिन जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर घूम घूम कर मतदान की स्थिति का जायजा भाजपा नेताओं के साथ लेते रहे।

भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री त्रयंबक तिवारी ने चुनाव संपन्न होने पर भाजपा की स्थिति को स्पष्ट करते हुए कहा कि भाजपा प्रत्याशी हरि ओम पाण्डेय की जीत सुनश्चित है।जनप्रतिनिधियों ने भाजपा प्रत्याशी पर विश्वाश जताते हुए उसके पक्ष में मतदान किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी हरि ओम पाण्डेय की जीत क्षेत्र के प्रतिनिधियों और विकास की जीत होगी जो जनपद के विकास की गति को तेजी से आगे बढ़ाएगा।प्रदेश की विधान परिषद में भाजपा का विधान परिषद सदस्य ही प्रतिनिधित्व करेगा।

भाजपा विधान परिषद प्रत्याशी हरि ओम पाण्डेय ने सभी जन प्रतिनिधियों और नेताओं कार्यकर्ताओं का चुनाव में सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस प्रकार से मेरा सहयोग किया है उससे भाजपा की जीत सुनिश्चित है। विधान परिषद चुनाव में जनपद के सभी मतदान केंद्रों पर चुनावी गतिविधियों में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री धर्मराज निषाद,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम,संजू देवी, अनीता कमल,सुभाष राय,पूर्व प्रत्याशी कपिल देव वर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव,ज्ञान सागर सिंह,यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,रमा शंकर सिंह,शिव नायक वर्मा,पूर्व प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू,चेयर मैन सरिता गुप्ता,ब्लाक प्रमुख संजय सिंह,अनिल वर्मा मौसम,उर्मिला सिंह,गौरव सिंह,

पूर्व प्रमुख अजय सिंह सिपाही,जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र,विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,रफत एजाज,रमेश चंद्र गुप्ता,सुमन पाण्डेय,प्रधान संघ जिलाध्यक्ष सिया राम वर्मा,अमरेंद्र कांत सिंह,सुरेश कन्नौजिया,बाबा राम शब्द यादव,दिलीप पटेल देव, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,डाक्टर संतोष कुमार सिंह,डाक्टर विनोद कुमार,भाजपा नेता मनोज गुप्ता गुड्डू,राम चंद्र उपाध्याय,अनुराग त्रिपाठी,संजय सिंह,विनय पाण्डेय,पंकज वर्मा,शिव पूजन राजभर,रिंकल सिंह,अनुपम पाण्डेय,आकाश वर्मा,भरत शुक्ल,श्री कांत कन्नौजिया,गया प्रसाद वर्मा,भरत शुक्ल,राम केवल वर्मा,रमेश यादव,सुधांशु त्रिपाठी,कमलेश मौर्य,राजेश सिंह बबलू,गगन मिश्र,अतुल मिश्र,हितेंद्र सिंह,गौरव श्रीवास्तव,विपिन सिंह आदि शामिल रहे।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel