
मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक किया गया जोरदार स्वागत
मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक किया गया जोरदार स्वागत
राजगढ़ मड़िहान।
भारतीय जनता पार्टी के मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा मड़िहान विधायक का किया गया जोरदार स्वागत।
राजगढ़ के दादरा में स्थित अशोक वाटिका लॉन में भारतीय जनता पार्टी के मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा मड़िहान से दुबारा विधायक बनने पर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल के स्वागत में समारोह का आयोजन किया गया था कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह बुधवार की दोपहर 12:00 बजे अशोक वाटिका लॉन में जैसे ही पहुँचे भारत माता की जय, मोदी योगी के नारे से गूँजमान हो गया पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया तथा मड़िहान विधायक रामशंकर सिंह के द्वारा सम्मानित सदस्यों को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह उपस्थित मंडल कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों तथा सदस्य गणों को संबोधित करते हुए कहा कि यह हमारी विजय आपके मेहनत का फल है आप लोगों ने जो हमें जिताने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा आप लोगों का अथक प्रयास है कि आज हम हम मड़िहान से दोबारा विधायक के रूप में चुने गए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रविंद्र नाथ सिंह ने किया इस दौरान मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार पांडे ,बलवंत प्रकाश मिश्र, नगेंद्र नाथ मिश्र ,दिनेश वर्मा, राजेंद्र सिंह, जय प्रकाश सिंह, कृष्णा तिवारी, दिनेश कुमार, राजबहादुर, भुनेश्वर सिंह, ओमप्रकाश सिंह, इंस पटेल, सहेंद्र मौर्य, वीरेंद्र सिंह, प्रेमलता सिंह, सुचित सिंह, उषा लता पांडे, संध्या सिंह उषा सोनी जन्मेजय सिंह ओमप्रकाश सिंह, सहित भारतीय जनता पार्टी के मंडली कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
खबरें

Comment List