गुंडों और माफियाओं से मुक्ति दिला कर उनको उचित स्थान जेल में दिया- योगी आदित्यनाथ

गुंडों और माफियाओं से मुक्ति दिला कर उनको उचित स्थान जेल में दिया- योगी आदित्यनाथ

गुंडों और माफियाओं से मुक्ति दिला कर उनको उचित स्थान जेल में दिया- योगी आदित्यनाथ

स्वतंत्र प्रभात
अंबेडकर नगर।

भारतीय जनता पार्टी ने जनपद में विधान सभा चुनाव को अपने पक्ष में करने के लिए जीतोड़ मेहनत कर रही है।लगातार स्टार प्रचारकों द्वारा विधान सभाओं में दौरा कर जन सभाओं को सम्बोधित किया जा रहा है।

 भाजपा की सभाओं में जनता की भारी भीड़ भाजपा की पांचों सीटों पर बढ़त की ओर इशारा करती नजर आ रही है।शनिवार को प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान सभा कटेहरी में भाजपा गठबंधन निषाद पार्टी प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी के समर्थन में राम देव जनता इण्टर कॉलेज और अकबरपुर विधान सभा के भाजपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद के समर्थन में डाक्टर गणेश कृष्ण जेटली इण्टर कालेज शहजादपुर में जन सभा को संबोधित किया।

मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ का अकबरपुर और कटेहरी में हेली पैड पर भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी,प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी,पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,मध्य प्रदेश भाजपा प्रदेश मंत्री संगीता सोनी,नीलम सक्सेना,जिला सोशल मीडिया संयोजक शाश्वत मिश्र,जिला मंत्री संजय सिंह ने स्वागत किया।

मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोनों विधान सभाओं में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश की जनता को गुंडों और माफियाओं से मुक्ति दिला कर उनको उचित स्थान जेल में डालने का कार्य कर समाज को भय मुक्त जीवन यापन का अवसर दिया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश के 5 लाख नव जवानों को सरकारी नौकरी और दो करोड़ युवाओं को निजी क्षेत्र में नौकरी और रोजगार दे कर बेरोजगारी खत्म करने का प्रयास किया है। मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी सरकार पुनः बनने पर होली और दीवाली पर फ्री गैस सिलेंडर देंगे।कन्याओं की विवाह के लिए अभी तक 51 हजार रूपए मिलते थे उसे बढ़ाकर 1 लाख रुपए किया जायेगा।उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी या रोजगार भाजपा सरकार देगी।

उन्होंने महाराजा सुहेल देव का जिक्र करते हुए कहा कि सुना है अम्बेडकर नगर जनपद में महाराजा सुहेल देव के किले पर कुछ लोग अतिक्रमण कर रहे हैं उसको भी मुक्त कराया जायेगा।उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने सुहेल देव जी महाराज के नाम पर डाक टिकट जारी कर उनका सम्मान किया है।भाजपा की प्रदेश सरकार ने बहराइच में महाराजा सुहेल देव के नाम से मेडिकल कालेज की स्थापना किया है।उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा की सरकार बनने पर प्रदेश के दो करोड़ युवाओं को टैबलेट और स्मार्ट फोन दिया जायेगा।

उन्होंने कटेहरी  विधान सभा के गठबंधन प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी और अकबरपुर विधान सभा भाजपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद को जिताने का उपस्थित जनता से अनुरोध करते हुए कहा कि इनकी जीत ही क्षेत्र के विकास की यात्रा को आगे ले जाने का काम करेगी। सभा को भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी,राज्य निर्माण एवम श्रम विकास शहरी संघ चेयर मैन वीरेंद्र तिवारी,पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह,पूर्व सांसद हरिओम पांडेय,क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह,क्षेत्रीय मंत्री मंत्री कमलेश श्रीवास्तव,

भाजपा गठबंधन निषाद पार्टी प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी,भाजपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद,जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा,जिला प्रवासी कामेश्वर सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञान सागर सिंह,शिव नायक वर्मा,चेयर मैन सरिता गुप्ता,ब्लॉक प्रमुख अनिल वर्मा,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रिंकल सिंह,जिला उपाध्यक्ष विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव,भाजपा नेता मनोज गुप्त गुड्डू, वासु देव मौर्य, शक्ति सिंह, गया प्रसाद वर्मा, रघु नंदन राजभर,सदाशिव तिवारी, मनीष मिश्र,जावेद मलिक, आदर्श चौधरी,राजेश सिंह बबलू,अभिमन्यु अग्रहरि आदि ने संबोधित किया।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel