विजय विक्रम आर्य ने अपने को महादेवा विधान सभा से सुभासपा का अधिकृत प्रत्यासी बताया
बस्ती। जिले में समाजवादी पार्टी के द्वारा बस्ती की 5 विधानसभा में से महादेवा सुरक्षित गठबंधन की पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को सौंप दी है।
बस्ती। जिले में समाजवादी पार्टी के द्वारा बस्ती की 5 विधानसभा में से महादेवा सुरक्षित गठबंधन की पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को सौंप दी है। जहां से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रत्याशी के रूप में विजय विक्रम आर्य ने अपना नामांकन किया था। उसके बाद नाराज समाजवादी पार्टी के नेता दूधराम निर्दल प्रत्याशी के रूप में महादेवा विधानसभा से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। लेकिन जब वह नामांकन करने पहुंचे तो उन्होंने अपने को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन किया। सभी नामांकन होने के बाद पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता राम प्रसाद चौधरी के वहॉ बुलाये गये पत्रकार वार्ता में सभी घोषित प्रत्यासी मौजूद थे। दूधराम को ही महादेवा से सुभासपा का अधिकृत प्रत्यासी बताया गया। पत्रकार द्वारा पूछे जाने पर कि क्या विजय आर्य अपना नामांकन वापस लेगें तो पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी द्वारा कहा गया सभी पार्टी के कार्यकर्ता एक साथ है विजय शहर से बाहर हैं जल्द ही उनसे बात हो जायेगी कोई असंतोष नही है।

Comment List