
अत्याचार न भ्रष्टाचार फिर एक बार योगी सरकार’ के नारे के साथ भाजपा प्रत्याशियों ने भरी हुंकार
On
अत्याचार न भ्रष्टाचार फिर एक बार योगी सरकार’ के नारे के साथ भाजपा प्रत्याशियों ने भरी हुंकार
बृहस्पतिवार को भाजपा द्वारा जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों से घोषित भाजपा प्रत्याशियों ने सामूहिक नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर बांदा के जीआईसी मैदान में विशाल नामांकन सभा आयोजित की गई। जहां बड़ी तादाद में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक विधानसभा में कमल खिला कर भाजपा प्रत्याशियों को जिताने का संकल्प लिया।
सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सब का प्रयास के मंत्र पर चलकर अत्याचार न भ्रष्टाचार फिर एक बार योगी सरकार के नारे के साथ 2022 के महा समर को जीतने की तैयारी में लगी भाजपा ने भाजपा के नवनियुक्त जिला संयोजक संजय सिंह के नेतृत्व में जिले की सभी विधानसभाओं के प्रत्याशियों में बांदा सदर से प्रकाश द्विवेदी, तिंदवारी से रामकेश निषाद, बबेरू से अजय पटेल एवं नरैनी से ओम मणि वर्मा का नामांकन पत्र दाखिल कराया। इस अवसर पर आयोजित नामांकन सभा में जिला भाजपा प्रभारी कमलावती सिंह के समक्ष 2 दर्जन से अधिक विभिन्न पार्टियों के प्रमुख नेताओं तथा जनप्रतिनिधियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की, जिनका माला पहनाकर तथा अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया।
इनमें बसपा के जिला संगठन मंत्री रहे सुरेश तिवारी, नगर पालिका बांदा के पूर्व बसपा प्रत्याशी श्याम मोहन धुरिया, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एवं पूर्व नगर अध्यक्ष सपा मनोज निगम लाला, जिला सचिव समाजवादी पार्टी तथा पूर्व उप ब्लाक प्रमुख बड़ोखर अमर सिंह यादव, पूर्व नगर अध्यक्ष बसपा व्यापारी नेता कमलेश चौरसिया, बसपा के पूर्व विधानसभा प्रभारी बृजेश शर्मा, सपा नेता बिंदा प्रसाद तिवारी, बसपा नेताओं में प्रदुम्न दीक्षित, अवधेश उपाध्याय तथा हरिश्चंद्र त्रिवेदी, पूर्व सैनिक व्यापारी नेता प्रीतम प्रजापति, बृजेश पांडे एडवोकेट, युवा बसपा नेता पुष्पराज तिवारी, राजेश गुप्ता पीडी कंप्यूटर, प्रॉपर्टी डीलर लक्ष्मी गुप्ता, सर्राफा व्यापारी अवधेश जडिया, क्षेत्र पंचायत सदस्य लोहरा सुरेश रैकवार, क्षेत्र पंचायत सदस्य महोखर रज्जू वर्मा, क्षेत्र पंचायत सदस्य त्रिवेणी बलवंत सिंह खेंगर, सपा के नगर सचिव गोविंद श्रीवास्तव, वरिष्ठ सपा नेता रविंद्र सिंह लाला, भारत प्रजापति सभासद एवं राजा सिंह आदि प्रमुख हैं। नामांकन सभा का कुशल संचालन जिला भाजपा उपाध्यक्ष डॉक्टर धर्मेंद्र त्रिपाठी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर महंत रामशरण दास जी मानिकपुर,सांसद आरके सिंह पटेल, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा, बांदा सदर प्रत्याशी प्रकाश द्विवेदी, तिंदवारी विधानसभा प्रत्याशी रामकेश निषाद, बबेरू विधानसभा प्रत्याशी अजय पटेल, नरैनी विधानसभा प्रत्याशी ओम मणि वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक त्रिपाठी जीतू, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, बुंदेलखंड विकास बोर्ड उपाध्यक्ष अयोध्या सिंह पटेल, भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल, किसान मोर्चा के क्षेत्र अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला, पूर्व जिला अध्यक्ष लवलेश सिंह, भाजपा नेत्री अमिता बाजपेई, महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता, महिला मोर्चा पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष शीला सिंह, पूर्व चेयरमैन विनोद जैन, कृषि अनुसंधान सदस्य भारत सरकार बलराम सिंह कछवाह, बड़ोखर ब्लाक प्रमुख सोनू सिंह सोनू, ब्लाक प्रमुख मनफूल सिंह पटेल, जय श्री राम जिला पंचायत सदस्य संतराम सिंह,भरत सिंह कथा श्वेता सिंह, भाजपा नेता स्वयंवर सिंह, रामकरण सिंह बच्चन, माता बदल प्रजापति, आशुतोष मिश्रा, तिंदवारी चेयरमैन प्रतिनिधि भूरेलाल फौजी, बबेरू चेयरमैन विजय पाल सिंह, महिला मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ममता मिश्रा, जिला महामंत्री अखिलेशनाथ दिक्षित, कल्लू सिंह राजपूत तथा विवेकानंद गुप्ता, नरेंद्र सिंह नन्ना, प्रेमनारायण द्विवेदी, श्रीराम सुपर सिंह, संतु गुप्ता शैलेंद्र प्रताप सिंह सुधीर कुशवाहा, संतु गुप्ता, मुदित शर्मा, पंकज रैकवार, दिनेश यादव, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहित गुप्ता, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वंदना गुप्ता, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय विक्रम सिंह, बीके भैया, पूर्व जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा मनोज गुप्ता, अजीत प्रकाश गुप्ता,डॉ मनीष गुप्ता, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी, राजर्षी शुक्ला, दाद रागिनी शिवहरे, डॉक्टर पी एन वर्मा,धनंजय चौधरी, पार्वती गुप्ता, सुधा सिंह, देव आनंद द्विवेदी आदि बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Tags:
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

18 Mar 2023 08:25:24
पूरे भारत में मौसम ने एक बार फिर से करवट ले ली है। बता देंकि इस समय बेमौसम की बरसात...
अंतर्राष्ट्रीय

18 Mar 2023 08:53:21
International: 27 मार्च के लिए फिनिश अनुसमर्थन वोट शेड्यूल करने के लिए साथी होल्डआउट हंगरी द्वारा एक साथ निर्णय का...
Online Channel
भारत
खबरें

Comment List