पूर्ववर्ती सरकारों ने अपने नेता,कार्यकर्ता और गुंडा माफियाओं का ही किया विकास : सरिता गुप्ता

पूर्ववर्ती सरकारों ने अपने नेता,कार्यकर्ता और गुंडा माफियाओं का ही किया विकास : सरिता गुप्ता

पूर्ववर्ती सरकारों ने अपने नेता,कार्यकर्ता और गुंडा माफियाओं का ही किया विकास : सरिता गुप्ता

 


अम्बेडकर नगर।भारतीय जनता पार्टी द्वारा विभिन्न वर्गों के मतों में अपनी पहुंच बनाने की दिशा में लगातार अलग अलग माध्यम से सम्पर्क अभियान चलाकर उनसे भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की जा रही है।भाजपा कार्यकर्ता प्रत्येक विधान में मतदाता सम्पर्क अभियान और चौपाल के माध्यम से हर वर्ग में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं।


         लाभार्थी चौपाल कार्यक्रम में अकबरपुर नगर पालिका परिषद चेयर मैन सरिता गुप्ता ने शुक्रवार को अकबरपुर विधान सभा क्षेत्र की अकबरपुर नगर मंडल के सदरपुर शक्ति केंद्र की बावनपुर बूथ पर पवन मद्धेशिया और अजय मद्धेशिया के साथ विभिन्न वर्गों की महिलाओं को भाजपा सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं तथा भाजपा की रीतियों और नीतियों से परिचित कराते हुए आग्रह किया कि भाजपा और भाजपा सरकार ने ही ग्रामीण इलाकों के विकास और तरक्की की राह आसान किया है।सरिता गुप्ता ने कहा कि पूर्वर्ती सरकारों ने अपने नेता,कार्यकर्ता और गुंडा माफियाओं का ही विकास किया।विपक्षी दलों ने गांव गरीब और जरूरतमंद लोगों का विकास नहीं किया।भाजपा सरकार ने गरीब,किसान,महिलाओं की विकास के साथ साथ प्रदेश को गुंडा,माफिया से मुक्त कर सबका विश्वास जीता है।


        भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय द्वारा जारी विज्ञप्ति के माध्यम से मतदाता सम्पर्क अभियान के जिला संयोजक/जिला मंत्री पंकज वर्मा ने बताया कि जनपद के सभी मंडलों में बूथ स्तर पर चल रहे सम्पर्क अभियान में अब तक भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कुल 85 हजार लाभार्थी और मतदाताओं से सम्पर्क किया जा चुका है।

Tags:

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Related Posts

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel