कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर युवाओं के रोजगार के उद्योग धंधे स्थापित किये जायेंगे - प्रियंका

कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर युवाओं के रोजगार के उद्योग धंधे स्थापित किये जायेंगे - प्रियंका

 
स्वतंत्र प्रभात
अम्बेडकरनगर।पिछड़े 32 सालों में उत्तर प्रदेश में गैर कांग्रेसी सरकारे आयी और उन सरकारो ने प्रदेश में रोजगार के लिए उद्योग   नही लगवाये उक्त बातें अकबरपुर विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी प्रियंका जायसवाल ने कही। 
उन्होंने कहा पिछले 32 सालो में प्रदेश में स्थापित सरकारी कारखानों को बेचने का कार्य किया। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर रोजगार के लिए उद्योग लगवाये जायेंगे। 
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अमित जायसवाल, जिला प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र बब्लू, जिला उपाध्यक्ष गुलाम रसूल छोटू, विशाल वर्मा ने कहा उत्तर प्रदेश में देश के अन्य राज्यों की आपेक्षा बिजली के बिल की दर महंगी है उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर बिजली बिल की दर आधी की जायेगी।

अकबरपुर विधानसभा की कांग्रेस प्रत्याशी प्रियंका जायसवाल अपने समर्थकों के साथ विभिन्न ग्रामों पलई रामनगर, कुर्की बाजार, निमियहवां पोखरा, सैदापुर आदि गावों में घर घर जाकर जनसम्पर्क कर कांग्रेस पार्टी का प्रतिज्ञा पत्र का वितरण करते हुए कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान उनके साथ रीता सिंह, आशा सोनी, सुमन वर्मा, रंजना जायसवाल, वीना जायसवाल, रीना वर्मा, रक्षा राम कनौजिया, सज्जन जैदी, अर्जुन यादव, अभिषेक यादव, राशन जैदी, प्रकाश भारती, मोहम्मद अरशद, मोहम्मद, बब्लू, मोहम्मद आफताब, अमित चौधरी, संजय सिंह, राजेश सोनी, छोटू मिस्त्री, भोला राजभर, भानु जयसवाल, पवन प्रजापति, हैप्पी यादव, पिंटू राजभर, आदित्य नारायण तिवारी, राजेश प्रजापति आदि रहे।

About The Author: Swatantra Prabhat