कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर युवाओं के रोजगार के उद्योग धंधे स्थापित किये जायेंगे - प्रियंका
कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर युवाओं के रोजगार के उद्योग धंधे स्थापित किये जायेंगे - प्रियंका
स्वतंत्र प्रभात
अम्बेडकरनगर।पिछड़े 32 सालों में उत्तर प्रदेश में गैर कांग्रेसी सरकारे आयी और उन सरकारो ने प्रदेश में रोजगार के लिए उद्योग नही लगवाये उक्त बातें अकबरपुर विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी प्रियंका जायसवाल ने कही।
उन्होंने कहा पिछले 32 सालो में प्रदेश में स्थापित सरकारी कारखानों को बेचने का कार्य किया। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर रोजगार के लिए उद्योग लगवाये जायेंगे।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अमित जायसवाल, जिला प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र बब्लू, जिला उपाध्यक्ष गुलाम रसूल छोटू, विशाल वर्मा ने कहा उत्तर प्रदेश में देश के अन्य राज्यों की आपेक्षा बिजली के बिल की दर महंगी है उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर बिजली बिल की दर आधी की जायेगी।

Comment List