सपा विधायक के भाजपा में शामिल होने के बाद उनके सैकड़ों समर्थक सपा कार्यकर्ता भाजपा में शामिल
सपा विधायक के भाजपा में शामिल होने के बाद उनके सैकड़ों समर्थक सपा कार्यकर्ता भाजपा में शामिल
स्वतंत्र प्रभात
अम्बेडकर नगर।भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का सिलसिला जारी है।सपा विधायक सुभाष राय के भाजपा में शामिल होने के बाद उनके सैकड़ों समर्थक सपा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में विधायक के नेतृत्व में भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी से भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया।भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि वह आज राष्ट्र भक्त से सराबोर विकास की राजनीति करने वाली पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर बहुत खुश हैं।विधायक सुभाष राय ने कहा कि भाजपा जैसी देश हित में काम करने वाली कोई पार्टी भारत में नहीं है।उन्होंने कहा कि भाजपा ही देश में भयमुक्त वातावरण और भ्रष्ट्राचरियों से मुक्त और विकास से उक्त सरकार देने में सक्षम है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा को छोड़ कर अन्य राजनीतिक दल जाति और धर्म की राजनीति के साथ साथ परिवार वाद की राजनीति करती हैं।उन्हें भाजपा में शामिल होने पर बहुत प्रसन्नता हुई है। वह भाजपा नेतृत्व के निर्देशन में कार्य कर पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे।भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने सपा छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को भाजपा में शामिल होने पर बधाई देते हुए कहा कि भाजपा उनके मान और सम्मान की हमेशा ध्यान रखेगी।भाजपा की नीति सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास है जिसके आधार पर समाज के हर व्यक्ति को विकास का अवसर मिलता है।भाजपा में परिवार वाद का कोई स्थान नहीं है।भाजपा सबको साथ लेकर चलने वाली विशाल हृदय के साथ सबकी सम्मान देने वाली राष्ट्रीय विचार धारा की पार्टी है।

Comment List