
कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कर घर-घर पहुंचें भाजपा कार्यकर्ता
कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कर घर-घर पहुंचें भाजपा कार्यकर्ता
फतेहपुर-बाराबंकी।
नगर फतेहपुर क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान की शुरूआत भाजपा जिलाध्यक्ष शंशाक कुशमेश की संतुति व नगर मंडल अध्यक्ष अनुपम निगम की अगुवाई में पदाधिकारियों ने लाभार्थियों को रोली-टीका कर उनका हाल-चाल जाना. तथा भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के पत्रक भी बाटे। वही भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान के तहत एक बार फिर से योगी सरकार बनाने की विनम्र अपील की गई।
उक्त कार्यक्रम के तहत अल्पसंख्यक मोर्चा जिला मंत्री दीपचंद जैन हर घर अभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कोरोना प्रोटोकॉल पालन करते हुए घर-घर जाकर जनता को जागरूक किया।
केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा किसानों, श्रमिकों, महिलाओं, युवाओं के लिए किए गए कार्यों की विस्तार से जानकारी लोगों को दी। और भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों को बताया कि प्रदेश की योगी सरकार ने कैसे अपराधियों पर नकेल कसी, कैसे बेघरों को आवास मुहैया कराए, घर-घर बिजली पानी पहुंचाने के लिए प्रयास किए तथा कैसे उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाया है।
कैसे किसानों के जीवन को खुशहाल बनाया है. चुनाव आयोग के निर्देशों के तहत टीम में पांच कार्यकर्ता शामिल रहे. इसके अतिरिक्त संपर्क टोली ने लोगों के घरों में भाजपा के स्टीकर और झंडे भी लगाये। इस टीम में मौजूद रहे लोगों में अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री दीपचंद जैन, नगर मंडल अध्यक्ष अनुपम निगम, मंडल उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता, संयोजक राम सिंह यादव, बूथ अध्यक्ष रमेश मौर्या सहित क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
भारत
खबरें
शिक्षा

Comment List