
लाल जी प्रभु बने जनाधार शक्ति पार्टी के राष्ट्रीय सचिव
लाल जी प्रभु बने जनाधार शक्ति पार्टी के राष्ट्रीय सचिव
स्वतंत्र प्रभात
राहुल जायसवाल की रिपोर्ट
नैनी,प्रयागराज
जनाधार पार्टी के मुखिया आशीष दीक्षित व उत्तर भारत अध्यक्ष अखिलेश शुक्ल के नेतृत्व में कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जहाँ लाल जी प्रभु जनाधार शक्ति पार्टी में शामिल हुए और उन्हें जनाधार शक्ति पार्टी का राष्ट्रीय सचिव के रूप में नियुक्त किया गया।
साथ ही उन्होंने इस बात का भी प्रण लिया जिसमे राष्ट्रीय सचिव विनोद पटेल, उत्तर भारत अध्यक्ष अखिलेश शुक्ल, उत्तर भारत प्रभारी देवाशीष श्रीवास्तव, उत्तर प्रदेश प्रभारी कर्मवीर आर्य , उत्तर प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण प्रकाश दिवाकर ने समर्थन देते हुए बधाई दी। साथ ही भीम प्रताप सिंह, राहुल सागर आदि व अन्य ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
गौरतलब है कि प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के प्रति काफी जागरुकता देखने को मिल रही है।। जिसमें अल्कमा बानो अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रयागराज जिलाध्यक्ष के रूप में, रूपा भारतीया यमुनापार जिलाध्यक्ष के रूप में आदि नियुक्त किया गया व शबाना बेगम आदि अन्य महिलाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
भारत
खबरें
शिक्षा

Comment List