
पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा का अनावरण किया गया
पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा का अनावरण किया गया
बीकेटी /लखनऊ
विधानसभा बख्शी का तालाब के बड़ी बाजार स्थित नगर पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह गप्पू द्वारा स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई जी की मूर्ति का अनावरण उत्तर प्रदेश के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व केंद्रीय राज्य मंत्री सांसद मोहनलालगंज कौशल किशोर द्वारा किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष ने जनता को संबोधित करते हुए कहां की केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याण योजनाएं गरीब से गरीब व प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने किया प्रदेश अध्यक्ष ने मंच से सभा को संबोधित करते हुए पूर्व की सपा सरकार पर प्रहार करते हुए कहा की पूर्व की सरकार में भ्रष्टाचार गुंडागर्दी माफिया राज चलता था
लेकिन प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद गुंडे माफिया जेल में है अध्यक्ष ने भाजपा सरकार के द्वारा कराए गए विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व की सरकारों मे कांवड़ यात्रा पर रोक मंदिरों से लाउडस्पीकर उतराये जाते थे राम भक्तों पर गोलियां चलवाई जाती थी भाजपा सरकार बनने पर आज भव्य राम मंदिर का निर्माण चल रहा है व काशी कॉरिडोर का निर्माण भी भाजपा सरकार द्वारा कराया गया प्रत्येक लाभार्थी को शौचालय, आवास, राशन, फ्री बिजली कनेक्शन, फ्री गैस कनेक्शन, किसानों को किसान सम्मान निधि, विधवा पेंशन आदि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भाजपा सरकार द्वारा दिया जा रहा है
प्रदेश अध्यक्ष वहां उपस्थित समस्त जनता व पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए एक बार फिर प्रदेश में सोच इमानदार काम दमदार वाली सरकार बनाने का आग्रह किया। इस अवसर लखनऊ जिले के जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण लोधी , किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अतुल मिश्रा , वरिष्ठ भाजपा नेता योगेश शुक्ला , सदाशिव मिश्रा जिला उपाध्यक्ष, शिव दर्शन यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख, कुम्हरावा मंडल अध्यक्ष विमलेश मिश्रा, इटौंजा मंडल अध्यक्ष राजू कश्यप, पूर्व मंडल अध्यक्ष मान सिंह, उमेश सिंह, युवा मोर्चा कुंम्हरावा मंडल अध्यक्ष अनूप सिंह चौहान व विधानसभा बी के टी की सम्मानित जनता उपस्थित रही ।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
खबरें
शिक्षा

Comment List