लाही बॉर्डर पर भाजपा की जन विश्वास यात्रा का हुआ जोरदार स्वागत

लाही बॉर्डर पर भाजपा की जन विश्वास यात्रा का हुआ जोरदार स्वागत


शिवगढ़,रायबरेली।

 भाजपा की जन विश्वास यात्रा प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक व राज्यसभा सांसद अशोक बाजपाई की अगुवाई में शनिवार को दोपहर 1 बजकर 10 मिनट पर गुमावा बॉर्डर पर पहुंची जहां पर जन विश्वास यात्रा का भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया,यात्रा का लोगों द्वारा जगह - जगह स्वागत किया गया।

 भाजपा की जन विश्वास यात्रा के रथ पर उत्तर प्रदेश के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, राजसभा सांसद अशोक बाजपेई, भाजपा विधायक रामनरेश रावत सहित एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिसके बाद यात्रा हैदरगढ़ विधानसभा की तरफ काफिले के साथ बढ़ गई। चौराहे पर एक नुक्कड़ सभा का भी आयोजन किया गया।

इस नुक्कड़ सभा में जनसमूह को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव पाल, पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह,भाजपा विधायक रामनरेश रावत ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि इस विशाल जन विश्वास यात्रा में जो विशाल समूह दिख रहा है, वास्तव में एक बार फिर प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। वहीं पूर्व एमएलसी राजा प्रताप सिंह ने कहाकि इस जन विश्वास यात्रा से जनता का विश्वास 4 गुना हो गया है।

निश्चित रूप से 350 से अधिक सीटों से यूपी में भाजपा का परचम लहरायेगा। 2022 में प्रचंड बहुमत से भाजपा की होने वाली वापसी को कोई ताकत रोक नही पाएगी,अन्य पार्टियों के सपने चकनाचूर हो जाएंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामदेव पाल, रामदास बाबा बहेलियां, शिवगढ़ भाजपा मण्डल अध्यक्ष डा.जी.बी. सिंह, सरोज गौतम, जन्मेजय सिंह, शरद सिंह सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


इन्सेट

भाजपा की जन विश्वास यात्रा में रथ एवं दर्जनों गाड़ियों के साथ पहुंचे जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रामदास बाबा बहेलिया ने सैकड़ों समर्थकों के साथ जन विश्वास यात्रा का भव्य स्वागत किया।

जन विश्वास यात्रा के लाही बॉर्डर से हैदरगढ़ विधानसभा के लिए रवाना होने के बाद गुमावां, शिवगढ़, भवानीगढ़, गूढ़ा, रानीखेड़ा, बहादुर नगर होते हुए कुर्री सुदौली के लिए रवाना हुए रामदास बाबा बहेलिया के काफिले का क्षेत्र के लोगों द्वारा जगह-जगह स्वागत किया गया। जन विश्वास यात्रा में शामिल बाबा रामदास बहेलियां का काफिला चर्चा का विषय बना रहा।

About The Author: Swatantra Prabhat