
मुख्यमंत्री से सम्मानित वैज्ञानिक डॉ शैलेश का हुआ अभिनंदन
कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ शैलेश कुमार सिंह ने बढ़ाया हैदरगढ़ का मान :राजू भैया
हैदरगढ़ बाराबंकी।
बीते 23 दिसंबर को किसान सम्मान दिवस के दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा सम्मानित होकर हैदरगढ़ का सम्मान बढ़ाने वाले कृषि विज्ञान केंद्र हैदरगढ़ के वरिष्ठ वैज्ञानिक व अध्यक्ष डॉ शैलेश कुमार सिंह का आज यहाँ भव्य अभिनंदन किया गया । इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता राजू भैया ने कहा कि डॉ शैलेश कुमार सिंह ने हैदरगढ़ का मान बढ़ाया जो इस क्षेत्र के स्वर्णिम इतिहास में हमेशा दर्ज रहेगा।
कृषि विज्ञान केंद्र हैदरगढ़ के वरिष्ठ वैज्ञानिक व अध्यक्ष डॉ शैलेश कुमार सिंह किसान सम्मान दिवस के दिन 23 दिसंबर को मुख्यमंत्री के द्वारा सम्मानित किए गए थे। मुख्यमंत्री ने उन्हें यह सम्मान कृषि क्षेत्र में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया है। सनद हो कि डॉक्टर शैलेश कुमार सिंह जब से कृषि विज्ञान केंद्र हैदरगढ़ में पदारूढ़ हुए हैं तभी से उन्होंने यहां की तस्वीर बदल दी है।
जागरूकता कार्यक्रम, किसानों की गोष्ठी, उन्नतशील बीजों का प्रदर्शन एवं बड़े-बड़े वैज्ञानिकों को बुलाकर किसानों को उनसे रूबरू कराना व किसानों की समस्याओं का निराकरण करना जैसे अनेक कार्यक्रम व कार्य है जो उन्हें एक अलग ही श्रेणी में खड़ा करते हैं। डॉ शैलेश कुमार सिंह का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा किया गया सम्मान हैदरगढ़ का सम्मान बढ़ा गया।
इसी कड़ी में मंगलवार को सामाजिक कार्यकर्ता कृष्ण कुमार द्विवेदी राजू भैया के नेतृत्व में तमाम क्षेत्रवासियों ने कृषि विज्ञान केंद्र पहुंचकर माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन व सम्मान किया। अभिनन्दन के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता राजू भैया ने कहा कि डॉ शैलेश कुमार सिंह ने हैदरगढ़ क्षेत्र ही नहीं बल्कि बाराबंकी जनपद का भी मान बढ़ाया है।
जिसे हैदरगढ़ का आवाम हमेशा याद रखेगा। दरअसल उन्होंने मुख्यमंत्री के द्वारा सम्मानित होकर क्षेत्र के स्वर्णिम इतिहास में अपना नाम दर्ज करा दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि डॉक्टर श्री सिंह के अनुभवों का लाभ क्षेत्र के किसान और कृषि क्षेत्र से जुड़े हुए छात्र- छात्राएं भी ज्यादा से ज्यादा उठा सकेंगे। इस दौरान स्वागत से अभिभूत डॉक्टर शैलेश कुमार सिंह ने कहा कि मुझे मुख्यमंत्री जी के द्वारा जो सम्मान मिला है, उसके असली हकदार हमारे साथ काम करने वाले वैज्ञानिक, क्षेत्र के किसान व शुभचिंतक तथा मेरे स्टाफ के वे लोग हैं।
जिन्होंने हर कार्य में मेरा बढ़-चढ़कर सहयोग किया। डॉ सिंह ने आए हुए सभी क्षेत्र वासियों और किसानों के प्रति आभार जताया। इस मौके पर प्रमुख रूप से कृषि विज्ञान केंद्र के डॉक्टर अश्वनी सिंह, डॉक्टर रेनू सिंह, डॉ संदीप कुमार, डॉ एमबी सिंह ,कनव सदावर्ती, मोना गौतम, संतोष कुमार सिंह, माया राम, राम सांवरे तथा क्षेत्र के किसान अतुल सिंह, किसान बिरेंद्र कुमार , शिव प्रताप सिंह, अन्तोष कुमार, सूरज दीक्षित, पंडित शिवाकांत, अतुल कुमार गब्बर सहित तमाम लोग उपस्थित थे।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
भारत
खबरें

Comment List